कस्तूरबा विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन पर जोर

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन पर जोर

कस्तूरबा विद्यालय में सामान्य व दिव्यांग बालिकाओं का शत प्रतिशत नामांकन को लेकर तैयारी की जा रही है

विज्ञापन

भागलपुरकस्तूरबा विद्यालय में सामान्य व दिव्यांग बालिकाओं का शत प्रतिशत नामांकन को लेकर तैयारी की जा रही है. इसे लेकर डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में बैठक कर कई निर्देश दिये है. उन्होंने कहा कि पीरपैंती, सुलतानगंज, सन्हौला व रंगराचौक में दिव्यांग बालिकाओं के 25-25 सीट के लिए नामांकन व ठहराव सुनिश्चित कराये. साथ ही प्रखंड दिव्यांगता पंजी वित्तीय वर्ष 2025-26 को अपडेट करते हुए अप्रैल तक नया नामांकन कराना सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया है. नामांकन के बाद बच्चों की इंट्री यू-डायस और ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा. प्रत्येक समावेशी कर्मी दो-दो बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करें, ताकि विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. उन्हें कृत्रिम अंग अवयव निर्माण केंद्र एवं संसाधन केंद्र व न्यू संसाधन केंद्र में अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए बच्चों, अभिभावकों व संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित करें, ताकि उन बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके. बैठक में समावेशी शिक्षा के संभाग प्रभारी अरविंद कुमार, सभी संसाधन शिक्षक, पुनर्वास विशेषज्ञ व प्रखंड साधनसेवी आदि मौजूद थे.

जिले के स्कूलों में गर्मी छुट्टी दो जून से

भागलपुरलगातार बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने 2025 की गर्मी की छुट्टी की तिथि घोषित कर दी है. सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में दो से 21 जून तक छुट्टी रहेगी. राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी स्कूलों के लिए पत्र जारी किया गया है. जबकि छुट्टी में वार्षिक परीक्षा में कम अंक लाने वाले छात्रों को स्पेशल क्लास स्कूल में आयोजित की जायेगी. इसमें शिक्षकों को क्लास लेने होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन