Bhagalpur News: स्टेशन के री-डेवलेपमेंट की डीपीआर रेलवे जोन ने की शॉर्ट-लिस्ट, अब बोर्ड को भेजी जायेगी फाइल

Updated at : 01 Jun 2024 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: स्टेशन के री-डेवलेपमेंट की डीपीआर रेलवे जोन ने की शॉर्ट-लिस्ट, अब बोर्ड को भेजी जायेगी फाइल

स्टेशन के री-डेवलेपमेंट की डीपीआर रेलवे जोन ने की शार्ट-लिस्ट, अब बोर्ड को भेजी जायेगी फाइल

विज्ञापन

भागलपुर रेलवे स्टेशन के री-डेवलेपमेंट की योजना को लेकर मालदा डिवीजन द्वारा 481.60 करोड़ की जो डीपीआर तैयार कर कोलकाता स्थित मुख्यालय को भेजी गयी थी, उसे शार्ट-लिस्ट कर लिया गया है. अब जल्द ही डीपीआर की फाइल स्वीकृति को लिए रेलवे बोर्ड को भेजी जायेगी. इस योजना को लेकर मालदा डिवीजन के डीआरएम विकास चौबे ने बैठक भी की थी, जिसमें दिल्ली की आर्किटेक्ट एरीनम कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रेजेंटेशन दिया था. – 481.60 करोड़ की लागत से होगा री-डेवलेपमेंट का काम

– 1200 से अधिक व्यक्तियों के लिए आरामदायक बैठने की होगी व्यवस्था

– यात्री सुविधाओं के साथ कॉनकोर्स क्षेत्र 5,256 वर्गमीटर का होगा

– मल्टी-लेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) सीधे आगमन क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं.

– दूसरे तल के स्तर पर आगमन-प्रस्थान यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविाधा

– दोनों तरफ मल्टीलेवल पार्किंग की जायेगी प्रदान

– भीड़-भाड़ से बचने के लिए आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग एफओबी

भागलपुर रेलवे स्टेशन का महानगर के स्टेशन के तर्ज पर विकास किया जायेगा, ताकि यहां के यात्रियों को मेट्रो सिटी के तर्ज वाले स्टेशनों की तरह सुविधा मिले. इसी को लेकर री-डेवलेपमेंट की योजना पर काम चल रहा है. मालदा डिवीजन द्वारा 481.60 करोड़ की योजना की जो डीपीआर तैयार की गयी थी, कोलकाता स्थित मुख्यालय ने शार्ट-लिस्ट कर लिया है. जल्द ही इस योजना की फाइल स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजी जायेगी.

विकास चौबे, डीआरएम, मालदा डिवीजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन