Bhagalpur Lok Sabha Election : फेसबुक पर लाइव हुए डीएम, की मतदान की अपील

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Apr 2024 8:02 PM

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी बुधवार को फेसबुक पर लाइव आये. उन्होंने जिले के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की.

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी बुधवार को फेसबुक पर लाइव आये. उन्होंने जिले के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की. डीएम ने कहा कि 26 अप्रैल को सुबह सात से छह बजे तक मतदान होगा. इस अवसर को कतई नहीं गंवायें. जीवन में 10 से 12 बार मतदान करने का मौका मिलता है. इसे अवसर के रूप में लें. अपने बूथ पर जाकर मतदान जरूर करें. अपने परिवार व समाज को मतदान के लिए प्रेरित करें. इस दौरान कई कमेंट्स आये. लोगों ने भोलानाथ पुल की समस्या उठायी. डीएम ने इलेक्शन के बाद इसे जरूर देखने की बात कही. एक ने कहा कि मतदान करेंगे और करायेंगे. डीएम ने सराहना की. एक ने समस्या उठायी कि कुछ लोगों का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, पर वोटर कार्ड है. डीएम ने कहा कि 195 पर कॉल करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन