प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी कल से, तैयारी आखिरी चरण में

Updated at : 27 Jan 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी कल से, तैयारी आखिरी चरण में

तिलकामांझी कृषि कार्यालय परिसर में 29 जनवरी को प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा, जो 31 जनवरी तक चलेगा.

विज्ञापन

तिलकामांझी कृषि कार्यालय परिसर में 29 जनवरी को प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा, जो 31 जनवरी तक चलेगा. इसे लेकर तैयारी आखिरी चरण में हैं. उद्यान विभाग के सहायक निदेशक अभय कुमार मंडल ने बताया कि इसमें भागलपुर प्रमंडल के सभी इच्छुक बागवान पुष्पप्रेमी पौध सामग्री उत्पादक नर्सरी एवं प्रोपराइटर निजी, सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं अन्य प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी में भाग ले सकते हैं. 29 जनवरी को सुबह 10 से संध्या चार बजे तक अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है.

पंजीकरण के आलोक में प्रविष्टि पत्र वर्गवार एवं शाखावार प्रतिभागी को प्रदर्शों के साथ एक प्रति लगाकर प्रदर्शनी स्थल पर रखना होगा. किसान, प्रतिभागी व शाखा में पंजीकरण करा सकते हैं. किसी एक वर्ग के एक शाखा में एक किसान व प्रतिभागी के एक से अधिक पंजीकरण स्वीकार नहीं होगा. वर्ग के किसी भी शाखा में तीन से कम प्रतिभागी के पदर्श आने पर उस वर्ग के शाखा का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा. प्रतिभागी द्वारा प्रदर्शनी के लिए लाये गये प्रदर्श उनके द्वारा स्वयं का उत्पादित होना अनिवार्य है. हर वर्ग के प्रदर्श की उतनी संख्या प्रदर्शनी में रखे जाये, जो नियमावली में उल्लेखित है. निर्धारित संख्या में कम या अधिक होने पर प्रदर्शन का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा. स्वस्थ एवं साफ-सुथरा, गमला रंगा हुआ होना चाहिए. इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क देय नहीं है. मूल्यांकन के समय कोई प्रतिभागी प्रदर्शनी स्थल पर उपस्थित नहीं रहेंगे. सहायक निदेशक अभय कुमार मंडल ने बताया कि 31 जनवरी को संध्या पांच बजे प्रदर्श वापस किया जायेगा. प्रथम पुरस्कार 2000, द्वितीय 1500, तृतीय 1000 एवं विशिष्ठ पुरस्कार 5000 रुपये सीएफएमएस के माध्यम से दिया जायेगा. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार की राशि सीएफएमएस के माध्यम से सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराया जायेगा. प्रदर्शनी स्थल पर प्रमाण पत्र निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रदान किया जायेगा. निर्णायक दल द्वारा नयी उत्पाद पर पारितोषिक दिया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन