bhagalpur news. तलवारबाजी : आद्या, मालवी, आरोही, माही, शगुन व शुभांगी ने मारी बाजी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. तलवारबाजी : आद्या, मालवी, आरोही, माही, शगुन व शुभांगी ने मारी बाजी

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गयी.

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गयी. अंतिम दिन भारोत्तोलन, कबड्डी, रग्बी, तलवारबाजी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया.

तलवारबाजी

बालिका वर्ग अंडर-14 में सेवियर इवेंट में आद्या ने पहला, कनिष्का जैन ने दूसरा व अश्लेषा गोस्वामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. फॉयल इवेंट में मालवी सिंह ने पहला, तृषा चटर्जी ने दूसरा व शिवांगी कुमारी ने तृतीय व ईपी इवेंट में आरोही घोष ने पहला,आरोही सिंह ने दूसरा व स्तुति कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

बालिका अंडर-17 में सीवर इवेंट में माही सिंह ने पहला, ब्यूटी कुमारी ने दूसरा व माजीया हयात ने तीसर, फॉयल इवेंट में शगुन सिंह ने पहला, अनुशा स्वर्ण ने दूसरा व श्रेणीका पुंज ने तीसरा, ईपी इवेंट में शुभांगी आनंद ने पहला, लाइबा तारिक ने दूसरा व सांभवी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

बालिका अंडर-19 वर्ग में सीवर इवेंट में अर्शी आनंद ने पहला, श्रुति प्रिया दूसरा व अवनी ने तीसरा प्राप्त किया. ईपी इवेंट में पलक केसरी विजेता बनी. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने सभी प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया. खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें.

पुरस्कार वितरण में शामिल हुए अधिकारी –

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, डीईओ राज कुमार शर्मा, डीआरडीए डायरेक्टर दुर्गा शंकर, अमर कुमार मिश्रा, डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी, शुभम कुमार, आकाश कुमार, गोविंद कुमार, नसर आलम, नीरज कुमार राय, प्रवीण कुमार झा, फारूक आजम, नीलकमल राय, अजय कुमार राय, मृणाल किशोर, संदीप कुमार, शुभम कुमार, अभय कुमार मिश्रा ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर सतीश चंद्र, शेखर गुप्ता, अमीर खान आदि मौजूद थे.

भारोत्तोलन का नतीजा –

अंडर-17 बालिका वर्ग स्नेहा कुमारी प्रथम, पलक कुमारी द्वितीय व राजनंदनी तृतीय.

।45 किलो भार में संजना कुमारी प्रथम, मौसम कुमारी द्वितीय व अर्चना कुमारी तृतीय.

49 किलो भार में आराध्या कुमारी प्रथम, छोटी कुमारी द्वितीय व खुशी कुमारी तृतीय.

55 किलो भार में बबीता कुमारी प्रथम व लक्ष्मी रानी द्वितीय.

अंडर -19 प्रियंका कुमारी प्रथम, संगीता कुमारी द्वितीय व प्रीति कुमारी तृतीय.

49 किलो भार में श्रेया श्री प्रथम, शिवानी कुमारी द्वितीय व श्रेया कुमारी तृतीय.

अंडर-17 बालक वर्ग 49 किलो भार में आयुष कुमार प्रथम, मोहम्मद अनस हाशमी द्वितीय, ईश्वर कुमार तृतीय

55 किलो भार में फरहान अली प्रथम, प्रीतम कुमार द्वितीय व प्रशांत पल्लव तृतीय.

61 किलो भार में राहुल कुमार प्रथम, सौरव कुमार द्वितीय व गोपाल कुमार तृतीय

——————

वॉलीबॉल –

बालक वर्ग अंडर-17 – हाई स्कूल मकनपुर की टीम ने रामकृष्ण विद्यामंदिर को फाइनल में हराकर चैंपियन बनी.

——————–

रग्बी –

अंडर-14 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय निफ्स अंबे ने बीआर आंबेडकर स्कूल को पराजित किया.

अंडर-14 बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय गनौरा बादरपुर ने मध्य विद्यालय पन्नाचक को हराकर विजेता बनी.

अंडर-17 बालक वर्ग में सीएमएस हाई स्कूल ने इंटरस्तरीय विद्यालय खैरेहिया को हराकर विजेता बनी.

अंडर-17 बालिका वर्ग में एसएस बालिका उच्च विद्यालय नाथनगर ने मदनलाल उच्च विद्यालय तिलकामांझी को हराकर विजेता बनी.

अंडर-19 बालक वर्ग मारवाड़ी पाठशाला ने विद्या मंदिर नाथनगर को हराकर विजय प्राप्त की.

अंडर-19 बालिका वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया ने डॉ विद्या मंदिर नाथनगर को हराकर विजेता बनी.

कबड्डी –

बालक वर्ग अंडर-14 में रामकृष्ण विद्या मंदिर मकनपुर ने उच्च माध्यमिक विद्यालय कांझिया नाथनगर को पराजित किया.

बालक वर्ग अंडर-19 में प्लस टू हाई स्कूल खेरैया ने प्लस टू आदर्श सन्हौला को हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन