मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान-दान

Updated at : 29 Jan 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान-दान

माघ मास की अमावस्या तिथि पर बुधवार को जिले के विभिन्न गंगा तटों पर स्नान दान किया गया. जिला मुख्यालय में बरारी, बूढ़ानाथ, हनुमान घाट आदि में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगायी और स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

माघ मास की अमावस्या तिथि पर बुधवार को जिले के विभिन्न गंगा तटों पर स्नान दान किया गया. जिला मुख्यालय में बरारी, बूढ़ानाथ, हनुमान घाट आदि में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगायी और स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना की. पंडित अंजनी शर्मा ने बताया कि मौनी अमावस्या आंतरिक आवाज को सुनने और मन को शांत रखने का अवसर है. इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करने से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि इस दिन मौन रहने से वाणी का नियंत्रण और ऊर्जा का संरक्षण होता है. श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ का माघ मास में जलाभिषेक विशेष महत्व रखता है. मिथिलांचल के कांवरिया बसंत पंचमी पर बाबा को तिलक चढ़ाते हैं. प्रात: ठंड के कारण बरारी पुल घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या कम दिखी, लेकिन सामान्य दिनों से अधिक रही. श्रद्धालु घनश्याम पंडित ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन कोई भी किया हुआ दान हजारों यज्ञ व सैकड़ों सूर्य ग्रहण के किये दान के बराबर होता है. पीपल वृक्ष की परिक्रमा संतान व आयु की वृद्धि करने वाली होती है.

बड़ी खंजरपुर बड़गाछ चौक पर अष्टयाम-संकीर्तन

बूढ़ानाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, गोपेश्वर मंदिर, कुपेश्वरनाथ, दुग्धेश्वरनाथ व गंगेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. बड़ी खंजरपुर स्थित बड़ गाछ चौक पर अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. दिनभर हरेराम-हरे कृष्णा से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा.

मौनी अमावस्या पर हुआ अविरल गंगा संकल्प समारोह

मां गंगा पूजन समिति मोहनपुर नरगा की ओर से चैती दुर्गा स्थान प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में मौनी अमावस्या पर हमारी गंगा हमारी आस्था विषयक संगोष्ठी हुई. इस दौरान अविरल गंगा संकल्प समारोह हुआ. अध्यक्षता पंडित राम प्रसाद वैदिक ने की. संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि बाबा देवनंदन दास जी महाराज ने कहा कि हमारी गंगा मोक्षदायिनी है. गंगा की पवित्रता बनाए रखना हमारी नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है. मौके पर जवाहरलाल मंडल, प्रणव कुमार, गंगा मंडल, आशुतोष कुमार आशीष, शैलेश कुमार, लक्ष्मण मंडल, संतोष ठाकुर उपस्थित थे. संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सचिव जवाहरलाल मंडल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन