bhagalpur news.मशाल खेल प्रतियोगिता के लिए डीईओ ने जारी किया पोस्टर

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.मशाल खेल प्रतियोगिता के लिए डीईओ ने जारी किया पोस्टर

जिले के सरकारी स्कूलों में होने वाली मशाल खेल प्रतियोगिता के लिए भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बुधवार को पोस्टर जारी किया है

विज्ञापन

भागलपुर. जिले के सरकारी स्कूलों में होने वाली मशाल खेल प्रतियोगिता के लिए भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बुधवार को पोस्टर जारी किया है. विभिन्न स्कूलों में होने वाले आयोजनों के दौरान उक्त पोस्टर को स्कूलों में लगाया जायेगा. डीईओ के आदेश से उक्त पोस्टर को सभी स्कूलों में वर्चुवल रूप से भेजा गया है. सभी एचएम को पोस्टर छपवा कर आयोजन करने का निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि 25 से 27 अप्रैल तक स्कूल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. स्कूल स्तर पर 100 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे. उधर, विभिन्न स्कूलों में खेल प्रतियोगिता को लेकर तैयारी की जा रही है. मालूम हो कि विभिन्न खेलों में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग और वालीबॉल का आयोजन किया जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी रामकुमार शर्मा ने सभी एचएम को आयोजन के संदर्भ में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन