bhagalpur news. गोशाला की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गोशाला की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

श्रीगोशाला कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी से उनके वेश्म में जाकर मुलाकात की.

विज्ञापन

श्रीगोशाला कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी से उनके वेश्म में जाकर मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष, सत्यनारायण पोद्दार, महामंत्री, गिरधारी केजरीवाल, मंत्री सुनील जैन, मंत्री रोहित बाजोरिया शामिल थे. डीएम के साथ एसएसपी हृदयकांत भी उपस्थित थे. प्रतिनिधि मंडल ने गोशाला की जमीन पर अतिक्रमण की समस्या से उन्हें अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि श्रीगोशाला, भागलपुर एमपी द्विवेदी रोड कोतवाली चौक समीप स्थित है. इसके मुख्य द्वारा के बाहर की जगह अतिक्रमित है. साथ ही गोशाला, भागलपुर का पश्चिमी द्वार मंदरोजा की ओर खुलता है. इसके प्रवेश द्वार पर अनैतिक तरीके से गैरेज बनाकर उक्त मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया है. गोशाला द्वारा संचालित श्री कृष्ण गोशाला, टिकोरी (दाउदवाट) से आगे मौजा-सतघरा एवं मौजा ईमामपुर, अंचल जगदीशपुर में अवस्थित है. इसके मुख्य द्वार से लेकर संपूर्ण बाउंड्रीवॉल का अतिक्रमण कर लिया गया है. जबकि जिन लोगों ने निर्माण किया है, सभी की निकट गांव में रहने के लिए जमीन है. आगे बताया कि गोशाला की बिहार सरकार द्वारा अधिग्रहित की 746 एकड़ जमीन में से सरकार द्वारा छोड़ी गयी सात एकड़ जमीन मौजा-ईमामपुर, अंचल-जगदीशपुर में अवस्थित है. पूरी तरह से इस जमीन पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा कर लिया गया है. इस पर पशुपालन विभाग द्वारा प्राप्त अनुदान की राशि से बाउंड्रीवॉल का निर्माण होना है. लेकिन दबंग लोगों द्वारा उक्त भूमि पर निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है. प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन पत्र दिया और मांग की है कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. डीएम ने समाधान का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन