bhagalpur news. विधायक ने सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश शुल्क समाप्त करने की मांग उठायी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विधायक ने सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश शुल्क समाप्त करने की मांग उठायी

नगर विधायक रोहित पांडेय ने विधानसभा में सैंडिस कंपाउंड में लगे प्रवेश शुल्क तत्काल समाप्त कर इसे निःशुल्क करने की मांग उठायी

विज्ञापन

नगर विधायक रोहित पांडेय ने विधानसभा में सैंडिस कंपाउंड में लगे प्रवेश शुल्क तत्काल समाप्त कर इसे निःशुल्क करने की मांग उठायी. सदन में कहा कि इससे सभी वर्गों के लोग बिना किसी आर्थिक बाधा के इसका लाभ उठा सकें. विधायक ने बिहार विधानसभा में सरकार से मांग करते हुए कहा कि हाल के महीनों में सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश शुल्क लगाये जाने से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के लोग इससे वंचित हो रहे हैं. भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह लगभग एकमात्र प्रमुख सार्वजनिक पार्क है, जहां स्वास्थ्य, व्यायाम और बच्चों के खेलकूद की समुचित सुविधा उपलब्ध है. वहीं उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाइपास किनारे स्थित महत्वपूर्ण पहुंच पथ के संबंध में तारांकित प्रश्न के माध्यम से विषय को गंभीरता से उठाया. यह मार्ग स्थित एक स्कूल होते हुए कुतुबगंज-बबरगंज एवं सूर्यलोक कॉलोनी से मिर्जानहाट-ईशाकचक मुख्य सड़क को जोड़ता है. वर्तमान में यह सड़क अत्यंत संकरी है, जबकि इसके दोनों ओर पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है. सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट कराया गया कि भोलानाथ फ्लाईओवर के प्रारंभ होने के पश्चात इस मार्ग पर यातायात का दबाव और अधिक बढ़ेगा, जिससे भविष्य में जाम एवं दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी. इस प्रश्न के उत्तर में मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग अशोक चौधरी ने सदन में शीघ्र आवश्यक कार्य कराने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन