bhagalpur news.पहले छोटी रकम ले दिलाया फायदा, फिर कर ली 95 हजार की ठगी

Updated at : 19 Feb 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.पहले छोटी रकम ले दिलाया फायदा, फिर कर ली 95 हजार की ठगी

भागलपुर में महिला से साइबर फ्रॉड.

विज्ञापन

झुरखुरिया इलाके की रहने वाली रिंकू कुमारी ने साइबर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

संवाददाता, भागलपुर

औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरो माइल) थाना क्षेत्र की रहने वाली रिंकू कुमारी से साइबर अपराधियों ने निवेश कर मोटी कमाई कराने का झांसा दे 95 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में झुरखुरिया निवासी रिंकू कुमारी ने साइबर थाना में आवेदन दिया है. जिसके आधार पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आवेदन में रिंकू कुमारी ने उल्लेख किया है कि विगत 20 जनवरी 2025 को उन्होंने व्हाट्स एप के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम का एक मैसेज प्राप्त किया. इसके लिए जब उन्होंने सहमति दी तो मैसेज करने वाले व्यक्ति ने उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया. इसके बाद 26 जनवरी को ग्रुप के मेंबर ने उन्हें कुछ कार्य सौंपा, जिसे पूरा करने के बाद यूपीआइ के माध्यम से उन्हें पैसे भी दिये गये. इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में उन्हें एक और कार्य सौंपा गया और एक हजार रुपये का भुगतान करने को कहा गया. इस काम को भी पूरा करने के बाद उनके खाते में 1300 रुपये का भुगतान किया गया. इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से उन्हें पहले तीन हजार, फिर 11 हजार और फिर 31 हजार रुपये का भुगतान कराया गया. इसके बाद फाइनल और मोटा निवेश करने पर मोटी रकम की प्राप्ति होने का झांसा दिया गया. जिस पर उन्होंने फिर से 50 हजार रुपये का भुगतान कर दिया. उक्त सभी पैसों के भुगतान के बाद उनसे और पैसों को निवेश कराने को कहा गया. जिसपर उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो रही हैं. इस पर उन्होंने जब अपने पैसे वापस मांगने की बात कही तो टेलीग्राम से जुड़े नंबरों पर संपर्क नहीं हो सका. उन्होंने फौरन इसकी शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन के ऑनलाइन पोर्टल पर इसकी शिकायत की. जिसके बाद साइबर थाना पहुंच कर मामले में केस दर्ज कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन