एमएस धोनी के साथ खेल चुके क्रिकेट खिलाड़ी की बिहार में हत्या, IND-PAK मैच के बाद अपराधी ने मारी गोली

सांकेतिक तस्वीर
Crime News: बिहार के भागलपुर में टीएनबी कॉलेज के हेड क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 31 वर्षीय प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे. वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं.
Crime News: बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले टीएनबी कॉलेज के हेड क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 31 वर्षीय प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे. वह सद्भावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं. रविवार रात 10 बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
आरोपी संजीव झा हिरासत में, पुरानी रंजिश की आशंका
हत्या का आरोप टीएनबी लॉ कॉलेज के छात्र संजीव झा पर लगा है. जिसे पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि 2017 में संजीव, अरुण मंडल पर फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है. उसी साल प्रभु नारायण ने भी उसकी पिटाई की थी, जिससे दोनों के बीच रंजिश थी. हत्या की वजह कॉलेज के बगीचे से जुड़े 12 लाख रुपये के बकाया विवाद को भी माना जा रहा है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद चली गोली
मृतक के भाई सत्यम के अनुसार, “भारत-पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद हम दोनों क्वार्टर में बात कर रहे थे. तभी संजीव वहां पहुंचा और अचानक पिस्टल निकालकर प्रभु के सीने में गोली मार दी. हमने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.”
Also Read: पीएम मोदी की सभा से पहले भागलपुर बना सुरक्षा का किला, चप्पे-चप्पे पर पहरा, आसमान से भी रहेगी नजर
पुलिस की जांच जारी
घटना के बाद तीन थानों की पुलिस और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने संजीव झा के पिता और मृतक के भाई सत्यम से पूछताछ की है. डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




