bhagalpur news. सड़क हादसे में पार्षद के पुत्र की मौत, एक घायल
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 04 Jul 2025 12:59 AM
जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बीरनौद के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई.
जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बीरनौद के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान बांका जिले के धनकुंड थाना क्षेत्र के सैनचक वार्ड 11 के पार्षद मनोज सिंह के पुत्र अभिनव कुमार (18) उर्फ आशीष के रूप में हुई है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि आशीष पिछले एक वर्ष से भागलपुर में रहकर निजी संस्थान नीट की तैयारी कर रहा था. हाल ही में गांव आया था. बताया कि गुरुवार की सुबह भगलपुर लौटने के क्रम में हाइवा ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में मृतक का रिश्तेदार शुभम सिंह भी जख्मी हुआ है. घटना के बाद गोराडीह मुख्य सड़क पर जाम लग गया. हालांकि, हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची गोराडीह पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि अभिनव पढ़ने में काफी तेज था. माता-पिता के साथ परिजन इस घटना के बाद सदमा में हैं. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










