Bhgalpur news कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने की चादर पोशी

Updated at : 19 Feb 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bhgalpur news कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने की चादर पोशी

जरत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैह के मजार शरीफ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा मजार शरीफ पर चादर पोशी की

विज्ञापन

हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैह के मजार शरीफ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा मजार शरीफ पर चादर पोशी की. कार्यालय में सदर इरफान आलम ने मजार शरीफ के चादर से सम्मानित किया गया. प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह मजार हिंदू-मुसलमान एकता का प्रतीक है. यहां आने वाले जायरीन श्रद्धालु हिंदू हो या मुस्लिम सभी की मन्नत पूरी होती है. पिछले कई वर्षों से मुझे इस मजार पर आने का मौका मिला है. दाता ने मुझे आज फिर अपने दर पर बुला ही लिया. चादरपोशी के मौके पर नवीन शर्मा, अमित आनंद, प्रशांत बनर्जी, मो इरफान आलम, बिहपुर खानकाह के सज्जादनशीं सह उर्स इंतजामिया कमेटी के संयुक्त सदर हजरत अली कौनौन खान फरीदी, शुभम कुमार गुप्ता, रोहित आनंद शुक्ला सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे.

बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दाता के मजार पर लगायी हाजिरी

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में खिलाड़ियों ने बुधवार को दाता के माजार पर हाजिरी लगायी. संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, उपाध्यक्ष मो मोइन राइन, घंटू सिंह व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, मो फिरोज के द्वारा चादरपोशी कर समाज में शांति भाइचारा खिलाड़ियों के निरोग जीवन व समृद्धि की दुआ मांगी. कमेटी द्वारा सभी खिलाड़ियों व संघ के पदाधिकारी को कमेटी कार्यालय में दाता के मजार की चादर भेंटकर सम्मानित किया गया. मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदि मौजूद थे.शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कहलगांव शहर के शीतल नगर स्थित महेंद्र नाथ महादेव मंदिर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, मंदिर से प्रारंभ होकर ब्लॉक रोड, स्टेशन चौक होते हुए सतीघाट पहुंची. जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर पुनः महेंद्र नाथ महादेव मंदिर में समर्पित किया. पूरे मार्ग में श्रद्धालु “हर हर महादेव ” के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे. आयोजन समिति के अनुसार सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रद्धालु स्वामी श्री मधुसूदन आचार्य जी महाराज के आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठा सकेंगे. इस पावन अवसर पर अमरदीप कुशवाहा सपत्नीक, जय प्रकाश सिंह सपत्नीक एवं राघवेंद्र जी यजमान के रूप में उपस्थित रहे. देर शाम स्वामी श्री मधुसूदन आचार्य जी महाराज ने अपने प्रवचनों से भक्तों को आध्यात्मिक लाभ प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन