bhagalpur news. कॉलेज की पहचान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, कला व स्पोर्ट्स से : वीसी

Updated at : 19 Feb 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कॉलेज की पहचान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, कला व स्पोर्ट्स से : वीसी

एसएम कॉलेज में चार साल बाद बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

भागलपुर एसएम कॉलेज में चार साल बाद बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इससे पहले कॉलेज के एनएसएस, एनसीसी के कैडेट सहित खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट निकला गया. कुलपति ने खिलाड़ियों को खेल और टीम भावना से प्रेरित करने के लिए शपथ दिलायी. वहीं, एनएसएस की छात्राओं ने झिझिया नृत्य प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया. एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नृत्य की प्रस्तुति दी.

मौके पर कुलपति ने कहा कि प्रत्येक वर्ष निरंतर वार्षिक खेलकूद का आयोजन होना चाहिए. यह जानकर आश्चर्य हुआ कि महाविद्यालय में चार साल बाद वार्षिक खेलकूद का आयोजन हो रहा है. खेलकूद छात्र जीवन का अब एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है. खेल से छात्र-छात्राओं का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. एसएम कॉलेज की पहचान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, कला, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में है. खेलकूद गतिविधियों को लेकर कॉलेज से प्रस्ताव बनाकर विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराये. उन्होंने प्राचार्य से सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट व सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो विरेंद्र कुमार ने कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व है. अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह ने किया. मौके पर कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ अर्चना ठाकुर, डॉ रीता सिन्हा, विवि के खेल परिषद के सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नसर आलम, पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर, डॉ राहुल कुमार आदि मौजूद थे. विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. म्यूजिक विभाग की ओर से छात्राओं द्वारा कुलगीत की प्रस्तुति दी गयी. टीम मैनेजर डॉ कंचन प्रसाद, संचालन डॉ श्वेता सिंह कोमल व डॉ आशा तिवारी ओझा ने किया.

मिस्टर और मिस टीएमबीयू का विव स्तर पर होगा चयन

कुलपति ने खेलकूद के साथ कॉलेजों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने की अपील की. इसे लेकर विवि के सांस्कृतिक परिषद व कॉलेजों के म्यूजिक विभाग को पहल करने को कहा. उन्होंने कहा कि आगे से विवि स्तर पर मिस व मिस्टर टीएमबीयू का खिताब भी दिया जायेगा. विवि स्तर पर विशेषज्ञों की सलेक्शन कमेटी बनाकर इसका चयन किया जायेगा.

सौ मीटर रेस आशा को प्रथम स्थान –

सौ मीटर रेस में आशा पहले, अंकिता दूसरे व साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं. वहीं चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में काजल, नेहा, सारिका, रहनुमा ने बाजी मारी. 400 मीटर रेस में अंकिता प्रथम, सानिया द्वितीय व नेहा तृतीय स्थान पर रहीं.

कार्यक्रम में रहे मौजूद

डॉ अनुराधा प्रसाद, डॉ अंजू कुमारी, डॉ मनोरमा सिंह, डॉ नाहिद इरफान, डॉ हिमांशु शेखर, डॉ विक्रम सेन, डॉ रेशम विजय रत्ने, डॉ पृथा बसु, डॉ आनंद शंकर, डॉ निशा कुमारी, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ नाहिद फातिमा, डॉ अमृता प्रियंवदा, एसके सुधांशु, डॉ अजीत कुमार सोनू, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन