Bhagalpur News. स्वच्छता सर्वे से पहले सफाई का दम, एजेंसियां कर रही सिर्फ खानापूर्ति

Published by :KALI KINKER MISHRA
Published at :25 Apr 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. स्वच्छता सर्वे से पहले सफाई का दम, एजेंसियां कर रही सिर्फ खानापूर्ति

शहर में गंदगी.

विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के आगमन से पहले नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. निगम कार्यालय से लेकर सड़कों तक की सफाई तैयारी तेज कर दी गयी है, ताकि सर्वेक्षण के दौरान शहर बेहतर स्थिति में नजर आये. अधिकारियों की ओर से लगातार निगरानी भी की जा रही है और सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गये हैं. वहीं, निगम की कोशिशों के बावजूद आउटसोर्स एजेंसियां सफाई व्यवस्था में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही है. कई जगहों पर सफाई कार्य अधूरा छोड़ा जा रहा है, जिससे सड़कों के किनारे गंदगी फैली है. यह स्थिति निगम के प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है और जमीन पर सुधार की वास्तविक तस्वीर सामने ला रही है. स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के रविवार को भागलपुर पहुंचने की उम्मीद है.

खानापूर्ति से बिकर सकती है उम्मीद

हालांकि, अगर आउटसोर्स एजेंसियों की यही स्थिति बनी रही तो सर्वेक्षण के दौरान शहर की रैंकिंग पर असर पड़ सकता है. अब देखना होगा कि अंतिम समय में निगम की तैयारियां और एजेंसियों की कार्यशैली कितना सुधार ला पाती है.

गंदगी के बीच बदबू से सांस रोककर गुजरना घातक

शहर के कई इलाकों में फैली गंदगी और उससे उठती तेज बदबू अब लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है. हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को इन जगहों से गुजरते वक्त सांस रोककर निकलना पड़ता है, लेकिन यह आदत भी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. लगातार गंदगी और सड़ांध के बीच रहने से लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है.

इन जगहों पर सबसे ज्यादा गंदगी

-लोहिया पुल के नीचे-लोहिया पुल से लेकर स्टेशन के गेट तक-वेराइटी चौक

-शीतला स्थान चौक के नजदीक यूनियन बैंक के पास-मिरजानहाट रोड में सब्जी मंडी से पहले

-मिरजानहाट रोड में सड़क पर स्थित मछली बाजार के पास-कोयला डिपो बस स्टैंड

सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है. कई जगहों पर कचरे का उठाव समय पर नहीं हो रहा, जिससे बदबू और गंदगी लगातार बढ़ रही है. इससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों ने निगम प्रशासन से नियमित सफाई, कचरा उठाव और नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि इस समस्या से जल्द राहत मिल सके.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन