bhagalpur news. दिवाली को लेकर संडे को भी होगी सफाई, खराब लाइट को ठीक कराने के लिए टीम गठित
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 12 Oct 2025 1:03 AM
दीपावली और छठ महापर्व के सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने अपने कार्यालय वेश्म में बैठक की.
दीपावली और छठ महापर्व के सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने अपने कार्यालय वेश्म में बैठक की. इसमें नगर आयुक्त शुभम कुमार, डिप्टी मेयर सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे. नगर निगम प्रशासन द्वारा महापर्व के लिए तैयार की गई विस्तृत कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये. बैठक में उपस्थित पार्षदों से अपील की गयी कि वह अपने-अपने वार्डों में चल रहे कार्यों का व्यक्तिगत तौर पर निरीक्षण करें और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम प्रशासन को बतायें. नगर प्रबंधक, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी, रोशनी शाखा प्रभारी और योजना शाखा प्रभारी मुख्य भूमिका निभायेंगे. मेयर ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को इन त्योहारों को हर्षोल्लास और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो. सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे. बैठक में पंकज गुप्ता, मनीष कुमार, जावीर अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक साह, प्रदीप कुमार, बॉबी तांती व अन्य थे.
स्वच्छता अभियान : रविवार को भी होगी सफाई
मेयर ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान नगर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. बाजारों, प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और सभी छठ घाटों की सघन सफाई सुनिश्चित करने के लिए रविवार सहित विशेष व्यवस्था की जायेगी.
लाइट की व्यवस्था : खराब लाइटों को तुरंत बदलने के लिए टीम गठित महापर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख क्षेत्रों, मंदिर परिसरों और छठ घाटों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और हाई-मास्ट लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये. खराब पड़ी लाइटों को तुरंत बदलने के लिए अलग टीम गठित की गयी है.छठ घाटों की तैयारी : गोताखोरों की होगी तैनाती
नगर आयुक्त ने बैठक में बताया कि सभी छठ घाटों पर मरम्मत, समतलीकरण, गहरे पानी में बैरिकेडिंग और सुरक्षा के लिए गोताखोरों की तैनाती की जायेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की जायेगी.
पेयजल और यातायात : छठ घाटों पर होगी पेयजल की व्यवस्था छठ घाटों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जायेगी और त्योहारों के दौरान सुगम यातायात के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










