bhagalpur news. स्कूली बच्चे के ऑटो व टोटो पर परिचालन नहीं करने के आदेश की उड़ी धज्जियां

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. स्कूली बच्चे के ऑटो व टोटो पर परिचालन नहीं करने के आदेश की उड़ी धज्जियां

आटो व टोटो से स्कूल आये व गये बच्चे.

विज्ञापन

-अभिभावकों ने भी बच्चों को ऑटो व टोटो पर बैठाने से नहीं किया गुरेज -परिवहन विभाग ने आदेश को लागू करवाने की दिशा में नहीं दिखाई तत्परता वरीय संवाददाता, भागलपुर ऑटो व ई-रिक्शा से बच्चों के स्कूल आवागमन पर रोक के आदेश की पहले दिन धज्जियां उड़ीं. सुबह जाते व दोपहर को लौटते वक्त अलग-अलग स्कूलों के बच्चे ऑटो व ई-रिक्शा पर दिखे. कई जगहों पर अभिभावक भी बच्चों को ऑटो व ई-रिक्शा पर ले जाते दिखे. जिला परिवहन विभाग भी स्कूलों को पत्र भेज व माइकिंग कराकर निश्चिंत रहा. हां, तिलकामांझी चौक पर कुछ यातायात पुलिस के जवान ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को इस बाबत चेतावनी देते नजर आये. मालूम हो परिवहन मुख्यालय की ओर से एक अप्रैल से ऑटो व ई-रिक्शा पर स्कूली बच्चों के आवागमन पर रोक की घोषणा पिछले महीने की गयी थी. जिला परिवहन विभाग ने इसको लेकर स्कूलों को पत्र भेजा था और अभियान चलाकर, माइकिंग कर इसे पूरी तरह लागू करने की बात कही थी. लेकिन, आदेश को लागू करवाने के प्रति मंगलवार को विभाग के अधिकारी की ओर से तत्परता नहीं दिखायी गयी. इधर, परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की जायेगी. – कोट – एक अप्रैल से ऑटो व ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों को नहीं ले जाने के मुख्यालय के निर्देश का पालन किया गया. स्कूली बच्चों को ले जाने वाले कुछ ऑटो व ई-रिक्शा पर जुर्माना लगाया गया. बाद में स्कूली बच्चों को स्कूल नहीं लाने की चेतावनी दी गयी. आशीष कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी, भागलपुर .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन