bhagalpur news. भागलपुर जिले की महिलाओं की चाहत, उनके बच्चे रोजगार के लिए परदेस न जाएं

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर जिले की महिलाओं की चाहत, उनके बच्चे रोजगार के लिए परदेस न जाएं

जिले में ग्राम संगठन स्तर पर 16 जून तक चलनेवाले महिला संवाद का आयोजन जारी है. अब तक हुए संवाद में महिलाओं के कई सुझाव मिले हैं

विज्ञापन

भागलपुर जिले में ग्राम संगठन स्तर पर 16 जून तक चलनेवाले महिला संवाद का आयोजन जारी है. अब तक हुए संवाद में महिलाओं के कई सुझाव मिले हैं. विकास को लेकर महिलाओं की आकांक्षाओं में सुंदर और स्वच्छ गांव के साथ-साथ शिक्षण-प्रशिक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन जैसे विषयों को स्थान मिल रहा है. वे गांव में गंदे पानी की निकासी की मुकम्मल व्यवस्था चाहती हैं. नल-जल-योजना की सराहना कर रही हैं, पर इसमें थोड़े सुधार की भी मांग करती हैं. वे चाहती हैं कि रोजगार के लिए उनके बच्चे परदेस न जाएं, बल्कि स्थानीय स्तर पर ही रोजगार की व्यवस्था हो. सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं स्वरोजगार और उद्यम के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही हैं. महिलाओं के लिए बेहतर योजना को टटोलने की कोशिश के लिए जीविका के प्रत्येक ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है.

अब तक 165 ग्राम संगठनों हो चुका आयोजन

संवाद कार्यक्रम के छठे दिन तक जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 1820 में से 165 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन संपन्न हो चुका है. विभिन्न गांवों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक 38 हजार से ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले चुकी हैं.

संवाद के दौरान फिल्म भी दिखायी जा रही

आयोजन में शामिल महिलाओं को वीडियो फिल्म के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है. साथ ही खुले संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अपनी मन की आकांक्षाओं को सरकार से साझा कर रही हैं. लोगों की आकांक्षाओं की ऑनलाइन एंट्री की जा रही है. इसके आधार पर सरकार इसके समाधान के लिए अपनी नीतियों में इसका समावेशन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन