bhagalpur news. पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों को कराया जा रहा है फीलगुड

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों को कराया जा रहा है फीलगुड

इन दिनों जिले के स्कूलों में मिशन एडमिशन चल रहा है. शिक्षा विभाग के स्तर से पहली कक्षा के नामांकन को लेकर विशेष फोकस किया गया है

विज्ञापन

भागलपुर इन दिनों जिले के स्कूलों में मिशन एडमिशन चल रहा है. शिक्षा विभाग के स्तर से पहली कक्षा के नामांकन को लेकर विशेष फोकस किया गया है. मालूम हो कि पहली कक्षा में नामांकन को लेकर नामांकन पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जो 22 तक समाप्त होगा. ऐसी स्थिति में पहली कक्षा में बच्चों का आना प्रारंभ हो गया है. पहली बार बच्चे कई तरह के कौतूहल के साथ स्कूल आते हैं. अधिकांश बच्चे अपने मां के आंचल में छिप छिपा कर या फिर पिता के गोद चढ़ कर स्कूल पहुंच रहे हैं. बच्चों को स्कूल सजह और दोस्ताना लगे, इसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा खास निर्देश जारी किया गया है. पहली कक्षा के बच्चों के लिए मिशन चहक के तहत शैक्षणिक गतिविधि संचालित करने का निर्देश दिया गया है. आंगनबाड़ी से अच्छा है मेरा स्कूल जिन स्कूलों में मिशन चहक को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारा जा रहा है, उन स्कूलों के बच्चों के स्कूल का तर्जुबा बेहतरीन है. मध्य विद्यालय फुलवरिया जगदीशपुर में पहली कक्षा में अब तक 23 बच्चों का नामांकन हो चुका है. स्कूल में बच्चों को सहज महसूस कराने के लिए शिक्षिका नलिनी और शिक्षक मनीष कुमार दास कई तरह के जुगत कर रहे हैं. शनिवार को बच्चों की सेल्फी ले कर प्रिंट किया गया और स्कूल की दीवारों पर चिपकाया गया. शिक्षिका नलिनी ने बताया कि खेल खेल में ही बच्चों के स्वभाव, प्री स्कूलों में की गयी पढ़ाई को जानने का प्रयास करते हैं. इस क्रम में बच्चों को टॉफी या चाकलेट भी दी जाती है. बच्चों को नृत्य करने, गीत गाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है. 22 अप्रैल को नामांकन पखवाड़ा समाप्त होने पर स्कूल में पहली कक्षा के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों को गिफ्ट भी दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन