bhagalpur news.गंगा के मझधार पर जदयू नेताओं ने मनाया मुख्यमंत्री नीतीश का जन्मदिन

Updated at : 02 Mar 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.गंगा के मझधार पर जदयू नेताओं ने मनाया मुख्यमंत्री नीतीश का जन्मदिन

जद यू कार्यकर्ताओं ने क्रूज पर सीएम का जन्मदिन मनाया.

विज्ञापन

– जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अर्पणा कुमारी के नेतृत्व में हुआ आयोजन, सांसद अजय मंडल ने किया संबोधित वरीय संवाददाता, भागलपुर जदयू जिला कमेटी की ओर से शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह की अगुवाई में मनाया गया. वहीं जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अर्पणा कुमारी के नेतृत्व में सबौर के समीप गंगा के मझधार में क्रूज पर जन्मदिन का आयोजन हुआ. क्रूज पर जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा. मुख्य अतिथि सांसद अजय मंडल ने संबोधित किया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गो के साथ साथ महिलाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पोशाक योजना ,क्षेत्रीय प्रशासन में आरक्षण के अनुरूप महिलाओं की भागीदारी, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना जैसे तमाम योजनाओं को लागू कर महिलाओं को सशक्त और सबल किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना करते हैं एवं 2025 में 225-फिर से नीतीश का स्लोगन दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मनाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का भी जन्मदिन मनाया गया. पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, प्रदेश सचिव संजय राम, सुड्डू साई, संजय साह, त्रिपुरारी भारती, बीनू बिहारी , अजय राय, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, सांसद प्रतिनिधि दीपक खेतान, गोलू मंडल, राष्ट्रीय सचिव राकेश ओझा , शेखर पाण्डेय, बाबूलाल मंडल, पीयूष सिंह, सिपु मंडल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी मेराज उद्दीन, नंदन राय, विकास कुमार, युवा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, आनंद यादव, रवीश रवि, रोजी रानी, वीणा सिन्हा, रिंटू चंद्रवंशी ,मोहसिन, प्रदीप कुशवाहा, शालिनी शाह, राजकुमार मंडल, ब्रजेश सिंह, मनोज मंडल, इकराम, अजमल अशर्फी, राजीव सिंह, सुनील कुमार, संजीव मंडल, संदीप मिश्र, गौरव कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन