Bhagalpur news चैंबर चुनाव : नामांकन की अंतिम तिथि आज

Updated at : 22 Feb 2025 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news चैंबर चुनाव : नामांकन की अंतिम तिथि आज

48 लोग खरीद चुके हैं फॉर्म

विज्ञापन

भागलपुर. इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शुक्रवार को चेंबर कार्यालय में चुनाव उप समिति की बैठक हुई. चुनाव उप समिति के सदस्य शिवकुमार जिलोका, हरि प्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा के अलावा चेंबर के निवर्तमान उपाध्यक्ष शरद सलारपुरिया एवं निवर्तमान कार्यकारिणी के अधिकांश सदस्य उपस्थित हुए. शिव जिलोका ने बताया कि चेंबर के आगामी सत्र 2025-28 के लिए प्रत्याशियों के नॉमिनेशन करने की तिथि शुरू हो गयी. आखिरी तिथि 22 फरवरी संध्या 5:00 बजे तक रखी गयी है. हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि नॉमिनेशन के लिए प्रारंभिक तिथि 21 फरवरी को कुल 48 सदस्यों ने नॉमिनेशन फॉर्म लिया. इसमें निवर्तमान कार्यसमिति सदस्यों के अलावा कुछेक नये चेहरे हैं. इन लोगों ने खरीदा फॉर्म संजीव कुमार शर्मा लालू, सुमित जैन, अजीत कुमार जैन, डॉ पंकज टंडन, अनिल कड़ेल, उज्जैन कुमार जैन मालू, आलोक अग्रवाल, निलेश कोठारीवाल, ओमप्रकाश कनोडिया, संदीप कुमार बंका, अभिषेक कुमार जैन, सीए प्रदीप झुनझुनवाला, विनय डोकानिया, सीए नीलेश अग्रवाल, प्रदीप कुमार जैन, अनिल कुमार खेतान, अमर्त्य बंधल, राजेश कुमार सराफ, पवन कुमार साह, नवनीत कुमार सराफ, अजय कुमार डोकानिया, विनोद कुमार अग्रवाल, रोहण शाह, अमरनाथ गोयनका, शरद कुमार सालारपुरिया, सीए पुनीत चौधरी, आशीष सर्राफ, प्रदीप जालान, संजय जैन, अभिषेक डालमिया, सीए नितेश संथालिया, बालकृष्ण मावंडिया, श्रवण कुमार बाजोरिया, अमरेंद्र कुमार वर्मा , अरुण कुमार चोखानी, पदम कुमार जैन, रोहित बाजोरिया, निमित्त गोयंका, सज्जन महेशका, संजय चूड़ीवाला, अशोक कुमार भिवानीवाला, दीपक श्रीवास्तव, अशोक लोहारुका, दीपक शर्मा, सीए अभिषेक कुमार अग्रवाल, रोहित झुनझुनवाला, बसंत कुमार जैन, उत्तम कुमार झुनझुनवाला शामिल हैं. इच्छुक सदस्य अपना नॉमिनेशन फॉर्म 200 जमा कर चेंबर कार्यालय से शनिवार को दोपहर 12:00 से संध्या 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद चुनाव उप समिति ने पूर्व निर्धारित चेंबर चुनाव की तिथि 22 मार्च को बदलकर 24 मार्च 2025 सोमवार एवं मतगणना की तिथि 25 मार्च 2025 मंगलवार की सूचना भी उक्त बैठक में दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन