bhagalpur news. मारपीट मामले की जांच के लिए पुलिस ने विवि प्रशासन से मांगा सीसीटीवी फुटेज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मारपीट मामले की जांच के लिए पुलिस ने विवि प्रशासन से मांगा सीसीटीवी फुटेज

टीएमबीयू 24 व 25 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्र राजद के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन

टीएमबीयू 24 व 25 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्र राजद के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पूरे घटना क्रम की सीसीटीवी फुटेज विवि प्रशासन से मांगा है. जांचकर्ता ने घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज के लिए रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे को पत्र दिया है. पत्र में कहा कि घटना की जांच के लिए विवि में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में दिया जाये, ताकि घटना में आरोपितों के खिलाफ सबूतों को जांच का हिस्सा बनाया जा सके. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज समय से उपलब्ध करा दिया जाये, ताकि फुटेज से किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं हो सके. रजिस्ट्रार ने मामले को लेकर संबंधित पदाधिकारी को जानकारी दी है. साथ ही पुलिस के पत्र से भी अवगत करा दिया है. पुलिस को समय से फुटेज पेन ड्राइव में उपलब्ध कराया जा सके. बताया जा रहा है कि उक्त तिथि में दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता के बीच हुई मारपीट समेत लगाये जा रहे आरोप सीसीटीवी फुटेज में कैद है. बता दें कि परीक्षा विभाग में 24 सितंबर को दोनों संगठनों के कार्यकर्ता के बीच मारपीट हुई थी. जबकि 25 सितंबर को विवि कैंपस में ही दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता में जमकर मारपीट हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन