Bhagalpur News: दोहरे हत्याकांड में मृतक करण के भाई के बयान पर केस दर्ज
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में मृतक करण पोद्दार के भाई रितिक के बयान पर रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में तीन को नामजद आरोपित बनाया गया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, नवगछिया
दोहरे हत्याकांड में मृतक करण पोद्दार के भाई रितिक के बयान पर रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में तीन को नामजद आरोपित बनाया गया है. जिसमें मुंशी, अमित व सोनू को नामजद आरोपित बनाया गया. बताया है कि शुभम सनकी टाइप का आदमी था. वह स्मैक के नशा का आदी था. शुभम तीन माह पूर्व नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था. नशा मुक्ति केंद्र में उसकी मां ने शुभम को भर्ती करवाया था. उसने रुपये मां से डरा-धमका कर लिया था. अपने दोस्तों के बीच रुपये बांटा था. रुपये मांगने के नाम पर घटना घटी.शुभम ने करण को गोली मारी, तो शुभम को सोनू ने गोली मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गयी. वहीं यह भी बात सामने आयी कि करण जीम जाता था बाडी बिल्डर था. वह वहां पर लोगों को नशा सेवन करने से रोकता था. इसी बात को लेकर दो दिन पूर्व झगड़ा भी हुआ था. आवेदन के अनुसार शुभम गुरुवार की रात्रि नशा कर रहा था. करण ने मना किया, तो दोनों के बीच विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि गोलीबारी हो गयी. पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को उठाया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










