कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज करायें केस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 8:51 PM
टीएमबीयू के सीनेट हॉल में कुलपति प्रो जवाहर लाल की अध्यक्षता में सभी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्यों की बैठक हुई. इसमें कॉलेजों के जमीन पर अतिक्रमण, नैक मूल्यांकन की तैयारी व पीएम रूसा फंड के आवेदन पर चर्चा की गयी.
टीएमबीयू के सीनेट हॉल में कुलपति प्रो जवाहर लाल की अध्यक्षता में सभी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्यों की बैठक हुई. इसमें कॉलेजों के जमीन पर अतिक्रमण, नैक मूल्यांकन की तैयारी व पीएम रूसा फंड के आवेदन पर चर्चा की गयी. कुलपति ने कॉलेजों के जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किये जाने को लेकर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के मामले में कॉलेज स्तर से अगर लापरवाही होती है कार्रवाई के लिए तैयार रहे. कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण को लेकर एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया. उन्होंने विवि सहित सभी कॉलेजों से 30 अक्तूबर तक अवैध कब्जा या अतिक्रमित भूमि से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. ताकि कार्रवाई सुनिश्चित ढंग से की जाए. कहा कि अवैध कब्जा होने पर कॉलेज प्रशासन अविलंब प्राथमिकी दर्ज कराये. मौके पर एफए दिलीप कुमार, प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ संजय झा, प्रो जगधर मंडल, विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रो अशोक कुमार ठाकुर, प्रो एसएन पांडेय, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, प्रो शिव प्रसाद यादव, डॉ दीपक कुमार दिनकर, डॉ आनंद शंकर आदि मौजद थे. —————————– पीएम रूसा पर कॉलेजों को दिये विशेष निर्देश – कुलपति ने कहा कि अंगीभूत कॉलेजों को पीएम रूसा से फंड से कॉलेजों को पांच करोड़ मिलेंगे. कहा कि पोर्टल पर छह नवंबर तक आवेदन करें. कहा कि पीएम रूसा के तहत बिहार के 17 जिलों को सूची में शामिल किया है. इसमें बांका भी शामिल है. उन्होंने पीबीएस कॉलेज बांका के प्रभारी प्राचार्य को निर्देश दिया कि अनुदान मिलने का सुनहरा अवसर है़ इसके लिए अभी से लग जायें. साथ ही एसएम कॉलेज व एमएएम कॉलेज नवगछिया के नोडल पदाधिकारी से कहा कि बची प्रक्रिया को छह नवंबर तक पूरा कर लें. ताकि दोनों कॉलेज को अनुदान मिलना आसान हो जाये. —————————– नैक मूल्यांकन की तैयारी धीमी बैठक में कुलपति ने कॉलेजों के नैक मूल्यांकन की तैयारी धीमी रहने पर अफसोस जताया. मौके से नैक मूल्यांकन से जुड़ी रिपोर्ट कॉलेज के आइक्यूएसी के समन्वयक अबतक की तैयारी की जानकारी ली, लेकिन कॉलेजों द्वारा नैक मूल्यांकन को लेकर बताये गये तैयारी पर असंतोष जाहिर किया. वहीं मुरारका कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अमरकांत सिंह के बैठक में नहीं आने पर विफरे. —————– पीबीएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की लगायी क्लास बैठक के बीच से ही पीबीएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अरविंद साह निकल गये थे. कुलपति ने उन्हें कुछ मामलों में खोजा तो बताया गया कि बाहर निकल गये हैं. इस बाबत कुलपति के बुलाने पर फिर से बैठक में पहुंचे. इसे लेकर कुलपति ने प्रभारी प्राचार्य बांका की जमकर क्लास लगायी. उन्होंने कहा कि कुलपति के बैठक कर रहे है. ऐसे में आप कैसे बैठक के बीच से बाहर निकल गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










