bhagalpur news. पांडव को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

खगड़िया जिले रहने वाले युवक पांडव कुमार की दिल्ली में बीते दिनों हुई निर्मम हत्या के विरोध में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष मंजीत साहू के नेतृत्व में स्टेशन चौक से महावीर चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

खगड़िया जिले रहने वाले युवक पांडव कुमार की दिल्ली में बीते दिनों हुई निर्मम हत्या के विरोध में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष मंजीत साहू के नेतृत्व में स्टेशन चौक से महावीर चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष मंजीत साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मार्च का उद्देश्य पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को मजबूत करना तथा समाज में शांति और एकजुटता का संदेश देना है. इस दौरान जिला महासचिव सत्यम कुंवर ने कहा कि जब तक जनसुराज पार्टी है, तब तक किसी भी बिहारी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. यह सिर्फ एक पांडव कुमार की हत्या नहीं है, बिहार के एक-एक नौजवान की हत्या है. बिहार की अस्मिता की हत्या है. पांडव कुमार के परिवार को दिल्ली सरकार जबतक एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी नहीं दे दें और जबतक आरोपी को फांसी नहीं हो जाती है तब तक जन सुराज के कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे. जिला प्रवक्ता वेद प्रकाश झा ने कहा कि बिहारियों पर अत्याचार हो रहा है, पांडव कुमार की मौत काफी दुखद है, उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन