bhagalpur news. परिचारी के पद के अभ्यर्थियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Updated at : 02 Mar 2025 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. परिचारी के पद के अभ्यर्थियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

समाहरणालय परिसर में परिचारी व परिचारी विशिष्ट पदों के अभ्यर्थियों का धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा.

विज्ञापन

भागलपुर समाहरणालय परिसर में परिचारी व परिचारी विशिष्ट पदों के अभ्यर्थियों का धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका विरोध इस बात को लेकर है कि जिला स्थापना शाखा ने बिहार एसएससी को सिर्फ 15 रिक्तियां ही भेजी. महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी आरक्षण भी नहीं देने का आरोप लगाया. संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार दास ने कहा कि वर्ष 2016 में ही उनलोगों ने ऑफलाइन आवेदन किया था. आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं की गयी. स्थापना शाखा ने इसमें सबसे बड़ी लापरवाही बरती. 2023 में बिहार एसएससी द्वारा जब ऑनलाइन आवेदन मांगा गया और आवेदन किया भी गया, तो स्थापना शाखा ने सिर्फ 15 रिक्तियां ही भेजी. इसमें उनलोगों का नाम नहीं है. संघ के संयोजक राहुल राकेश ने कहा कि जिले के पदाधिकारियों से विश्वास उठता जा रहा है. ठगे हुए महसूस कर रहे हैं. अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी, तो सामूहिक आत्मदाह के लिए विवश हो जायेंगे. इस मौके पर अंजलि कुमारी, अमन कुमार राय, अरविंद कुमार लाल, सदानंद ठाकुर, लक्ष्मी नारायण सिंह, कपिल कुमार, मनीष कुमार, ओम कुमार, स्वाति सुरभि, चंदा भारती, शीला कुमारी, सिंधु कुमारी, बजरंगी साह, ओमप्रकाश दास, शशि कुमार, पुष्पा प्रसाद, अमित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन