Bhagalpur News: भागलपुर को मिलीं 12 नई बसें, चार रूटों के लिए भाड़ा और समय तय

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 May 2025 8:44 PM

विज्ञापन

Bhagalpur News: पथ परिवहन निगम भागलपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार अमित ने बताया कि छह में से चार रूट के लिए भाड़ा व परिचालन का समय तय कर लिया गया है. एक से दो दिनों में दरभंगा और मुजफ्फरपुर रूट के लिए समय व किराया का निर्धारण कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर मुख्यालय से पथ परिवहन निगम भागलपुर को 12 बसें मिलने के बाद चार जगहों के लिए रूट व किराया तय कर लिया गया है. निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार अमित ने ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद के निर्देश पर भाड़ा व परिचालन के समय का निर्धारण कर लिया गया है. एक से दो दिनों में दरभंगा व मुज्जफरपुर रूट के लिए समय व भाड़ा तय कर दिया जायेगा. कारण एसटीए द्वारा अभी भी इस रूट पर चलने के लिए काउंटर साइन नहीं हुआ है. सभी बसें पथ परिवहन निगम डिपो से खुलेंगी.

इस रूट पर चलेंगी बसें

भागलपुर से जोगबनी: सुबह 7:25 बजे भागलपुर से खुलेगी. दिन के 1:15 बजे जोगबनी पहुंचेगी. यही बस जोगबनी से दिन के 2:10 बजे खुलेगी और रात आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी. भागलपुर से जोगबनी का भाड़ा लगभग 210 रुपया होगा.

भागलपुर से सहरसा: दिन के 12:55 बजे खुलेगी और रात 8:10 बजे सहरसा पहुंचेगी. भाड़ा लगभग 150 रुपया होगा.

अमरपुर से बखरी: सुबह पांच बजे अमपुर से बखरी के लिए खुलेगी. खगड़िया होते हुए 10 :45 बजे बखरी पहुंचेगी. बखरी से सुबह 11:05 बजे खुलेगी चार बजे भागलपुर पहुंचेगी.
फिर शाम 4:30 अमरपुर के लिए प्रस्थान करेगी. अमरपुर से बखरी का भाड़ा 191 रुपये तय किया गया है.

भागलपुर से सुपौल: शाम 4:55 बजे खुलेगी और रात 11:45 बजे सुपौल पहुंचेगी. फिर सुबह 8:22 बजे सुपौल से खुलेगी और दिन के 1:45 बजे भागलपुर पहुंचेगी. भाड़ा लगभग 171 रुपया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहर के इन 27 जिलों में 2 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन