bhagalpur news. बीएसएनएल वेतन संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बीएसएनएल वेतन संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर

बीएसएनएल कर्मचारियों की पूर्व लंबित मांगों (वेज रिवीजन) और वेतन संशोधन समझौते पर बीएसएनएल प्रबंधन और संघ के नेताओं के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है

विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों की पूर्व लंबित मांगों (वेज रिवीजन) और वेतन संशोधन समझौते पर बीएसएनएल प्रबंधन और संघ के नेताओं के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. बीएसएनएल कर्मचारी संघ बिहार परिमंडल के नेता प्रशांत सिंह ने बताया कि यह वेतन संशोधन समझौता वर्ष 2017 से लंबित था. बीएसएनएल प्रबंधन के कड़े रुख के कारण संघों को इसे पूरा करने के लिए लंबे संघर्ष का सामना करना पड़ा, लेकिन अंततः प्रबंधन को मांगें पूरी करनी पड़ी. भागलपुर जिला शाखा के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि अब संघ के नेताओं को थर्ड पीआरसी के वेतनमान को शीघ्र लागू कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके. इस अवसर प्रवीण कुमार, दीपक लाल, मंजर आलम, संतोष दास, रामदहीन, संजीव कुमार, विनय कुमार, नागेन्द्र और चंदन कुमार ने हर्ष व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन