bhagalpur news. मालदा टाउन व भागलपुर स्टेशनों पर लगा ब्रेल नेविगेशन मैप

Updated at : 18 Apr 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. मालदा टाउन व भागलपुर स्टेशनों पर लगा ब्रेल नेविगेशन मैप

दृष्टिबाधित यात्रियों की यात्रा को अधिक सहज, सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा पहल की गयी है. मालदा टाउन एवं भागलपुर रेलवे स्टेशनों पर ब्रेल नेविगेशन मैप एवं साइनेज लगाये गये हैं

विज्ञापन

भागलपुर दृष्टिबाधित यात्रियों की यात्रा को अधिक सहज, सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा पहल की गयी है. मालदा टाउन एवं भागलपुर रेलवे स्टेशनों पर ब्रेल नेविगेशन मैप एवं साइनेज लगाये गये हैं. जिससे दृष्टिबाधित यात्री अब टिकट काउंटर सहित अन्य प्रमुख सुविधाओं तक बिना किसी सहायता के पहुंचने में सक्षम होंगे. स्टेशन परिसरों के प्रवेश द्वार पर रणनीतिक रूप से स्थापित इन ब्रेल नेविगेशन मैप का आकार चार फीट और दो फीट है. यह मैप स्टेशन परिसर के भीतर विभिन्न आवश्यक सेवाओं एवं सुविधाओं जैसे टिकट काउंटर, सभा क्षेत्र, पेयजल स्रोत, शौचालय, प्रतीक्षालय, क्लॉकरूम, प्लेटफॉर्म संख्या, प्रवेश व निकास द्वार, एस्केलेटर, लिफ्ट तथा मे आय हेल्प यू डेस्क आदि की पहचान एवं दिशा का विस्तृत स्पर्शनीय मार्गदर्शन प्रदान करते हैं. यह पहल एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) अनुप्रयास के सहयोग से कार्यान्वित की गयी है, जो देशभर में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए सुलभता बढ़ाने के लिये सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

इस अवसर पर डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि मालदा मंडल समावेशी व यात्री अनुकूल परिवेश निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. मालदा टाउन व भागलपुर स्टेशनों पर ब्रेल नेविगेशन मैप की स्थापना यह दर्शाती है कि हम सभी यात्रियों, विशेषकर दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए बाधारहित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु गंभीर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन