bhagalpur news. इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता : फाइनल में बीएन और मारवाड़ी कॉलेज के बीच मुकाबला

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता : फाइनल में बीएन और मारवाड़ी कॉलेज के बीच मुकाबला

बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय नवगछिया में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया

विज्ञापन

बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय नवगछिया में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. पहले सेमीफाइनल में बीएन कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज नवगछिया को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरे सेमीफाइनल में मारवाड़ी कॉजले भागलपुर ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एसएसभी कॉलेज कहलगांव को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. प्रतियोगिता के दौरान डॉ शैलेंद्र कुमार (प्रतियोगिता ऑब्जर्वर) तथा डॉ दिव्य प्रियदर्शी (सेलेक्टर) उपस्थित रहे. कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य, प्रो अमरजीत सिंह, अकाउंटेंट विनोदानंद मंडल, फिजिकल शिक्षक सुमन कुमार सिंह और कार्यालय लिपिक गौतम कुमार सहित कॉलेज परिवार के सदस्य मौजूद रहे. भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन