श्रद्धालु की बाइक चोरी करते एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 11:46 PM
श्रद्धालु की बाइक चोरी करते एक गिरफ्तार
बरारी थाना क्षेत्र के पुल घाट के पास ब्राह्मण टोला निवासी रघुनंदन झा नामक श्रद्धालु की बाइक चोरी कर रहे बांका जिला के अमरपुर निवासी लक्ष्मण यादव को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. उसे तुरंत लोगों ने पुल घाट पर विधि व्यवस्था ड्यूटी में प्रतिनियुक्त बरारी थाना के पुलिस पदाधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया. मामले में रघुनंदन झा के लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मण यादव अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई भलवा का रहने वाला है. इधर छोटी खंजरपुर के रहने वाले दिवान चंद्र शर्मा की बाइक विगत 31 जुलाई को तिलकामांझी स्थित हटिया रोड से चोरी हो गयी. इस बाबत उन्होंने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है. दो परिवार के बीच विवाद को लेकर मारपीट, काउंटर केस दर्ज कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद चिकित्सालय रोड के रहने वाले दीपक कुमार गौड़ और सुरेंद्र कश्यप के परिवार के लोगों के बीच रविवार को पानी गिराने के विवाद को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई है. मामले में एक पक्ष की ओर से दीपक कुमार गौड़ ने जानलेवा हमला करने और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है, वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुरेंद्र कश्यप की पत्नी सविता देवी ने जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. पुलिस ने दोनों ही पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त कर केस दर्ज कर लिया है. फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप, केस दर्ज तिलकामांझी थाना क्षेत्र के शीतला स्थान रोड शहीद भगत सिंह रोड स्थित सत्यम अपार्टमेंट में रहने वाले मुकेश कुमार मधुकर ने अपने अपार्टमेंट के बिल्डर के विरुद्ध फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से वह निरंजन कुमार पोद्दार के विरुद्ध इस बात की शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के दफ्तर कर चक्कर लगा रहे थे. जिसके बाद उनकी ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कर लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










