तिलकामांझी थाना क्षेत्र में तीन बाइक चोरी के केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Apr 2024 11:09 PM
तिलकामांझी थाना क्षेत्र में तीन बाइक चोरी के केस दर्ज
शहरी पुलिस अनुमंडल के केवल तिलकामांझी थाना क्षेत्र में विगत दो दिनों के भीतर तीन बाइक चोरी के मामले दर्ज किये गये हैं. जिन मामलों में केस दर्ज किये गये हैं उनमें तिलकामांझी हटिया रोड स्थित चिकित्सक के पास अपने बच्चे को दिखाने आये खरीक बाजार निवासी मो वारिश अली की बाइक 28 अप्रैल को चोरी हो गयी. इधर हुसैनाबाद के रहने वाले कन्हैया कुमार विगत 26 अप्रैल को मॉर्निंग वाक करने के लिए सैंडिस कंपाउंड आये थे और अपनी बाइक को कोर्ट पार्किंग के बगल में लगा दी थी. वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब थी. तीसरा मामला कोर्ट के बाहर का है. जहां अपने परिचित कैदी से मिलने आये नारायणपुर स्थित डंडा बाजार निवासी पवन कुमार की बाइक 29 अप्रैल को चोरी हो गयी. उक्त तीनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










