Bhagalpur News: बिहुला विषहरी पूजा महासमिति ने लोक भजन व झांकी का कराया पूर्वाभ्यास

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 11:18 PM

विज्ञापन

मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा महासमिति की ओर से रविवार को खरमनचक के एक विवाह भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में लोक भजन व झांकी को लेकर पूर्वाभ्यास कराया गया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा महासमिति की ओर से रविवार को खरमनचक के एक विवाह भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में लोक भजन व झांकी को लेकर पूर्वाभ्यास कराया गया. विवाह भवन से झांकी निकालकर भामाशाह चौक, स्टेशन चौक, नया बाजार होते हुए घंटाघर विषहरी स्थान पर पूरा हुआ. इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. केंद्रीय पूजा महासमिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महामंत्री शशिशंकर राय, उपाध्यक्ष श्यामल किशोर मिश्र, मंत्री रूपा रानी शाह, संरक्षक शरद कुमार वाजपेयी, उपाध्यक्ष हेमकांत झा, विधि सलाहकार जयप्रकाश यादव व्यास, ओमप्रकाश तिवारी, उदय नारायण सिंह, विम्मी शर्मा, अधिवक्ता रवि रंजन, पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन