रामपुर पंचायत भवन से निकली भव्य तिरंगा रैली, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated:
विज्ञापन

कहलगांव में तिरंगा यात्रा में शामिल एसडीएम एवं अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कहलगांव में स्वतंत्रता दिवस 2026 का जश्न 'हर घर तिरंगा' अभियान के साथ मनाया गया. रामपुर पंचायत भवन से एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता ने भव्य तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रैली राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक बनी.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर जिले के कहलगांव में भी राष्ट्रभक्ति का माहौल देखा जा रहा है. 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को कहलगांव प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत भवन परिसर से एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई. इस रैली को कहलगांव के एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता सहित प्रखंड के मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया रवाना

रामपुर पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता, बीडीओ राजीव रंजन, सीडीपीओ निकहत आरा, बीपीआरओ अमित राज और बीपीएम अजय ओझा ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर और रैली को रवाना करके किया. रैली में पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और जीविका दीदियां हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ीं.

कहलगांव में तिरंगा यात्रा में शामिल एसडीएम एवं अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
तिरंगा यात्रा

"जीवनपर्यंत तिरंगे के सम्मान और एकता के लिए रहें समर्पित": एसडीएम

रैली को संबोधित करते हुए एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है. प्रत्येक नागरिक को जीवनपर्यंत राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगामी 15 अगस्त को सभी लोग पूरे सम्मान और नियम-कायदों के साथ अपने-अपने घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं.

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर रामपुर पंचायत के मुखिया अनुराग ज्योता, उप मुखिया मनोरंजन कुमार सिन्हा, सरपंच निर्भय कुमार सिन्हा, स्थानीय गणमान्य नागरिक, जीविका दीदियां, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

कहलगांव में तिरंगा यात्रा में शामिल एसडीएम एवं अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
कहलगांव में तिरंगा यात्रा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन