रेलवे का बड़ा ऐलान! भागलपुर से चलने वाली यह ट्रेन अगले तीन दिनों के लिए रद्द, जानिए वजह

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Jan 2026 8:24 PM

विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: भागलपुर-हंसडीहा रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है. आरओबी निर्माण कार्य के कारण पैसेंजर ट्रेन तीन दिनों तक रद्द रहेगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: भागलपुर से हंसडीहा के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे ने भागलपुर-हंसडीहा के बीच चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को तीन दिनों के लिए रद्द करने का फैसला लिया है. यह निर्णय रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य को लेकर लिया गया है. आरओबी के लिए गर्डर लगाने का काम किया जाना है, जिस कारण ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा.

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्य मालदा मंडल के अंतर्गत आने वाले भागलपुर-टिकानी सिंगल लाइन खंड में किया जाएगा. इस दौरान सुरक्षा और टेक्निकल कारणों से ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेना जरूरी हो गया है. यह ब्लॉक तीन अलग-अलग दिनों में सीमित समय के लिए रहेगा.

ब्लॉक का समय इस प्रकार तय किया गया है

  • 09 जनवरी 2026 को दोपहर 12:50 बजे से 3:50 बजे तक (3 घंटे)
  • 10 जनवरी 2026 को 1:15 बजे से 3:45 बजे तक (ढाई घंटे)
  • 11 जनवरी 2026 को भी 1:15 बजे से 3:45 बजे तक (ढाई घंटे)

कब तक नहीं चलेगी ट्रेन?

इन ब्लॉक के कारण 73444/73443 भागलपुर-हंसडीहा-भागलपुर डीईएमयू पैसेंजर ट्रेन को 09, 10 और 11 जनवरी 2026 को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. इस ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है.

रेलवे ने बताया कब लिया जाएगा ब्लॉक?

रेलवे ने बताया है कि ब्लॉक का समय इस तरह तय किया गया है कि बड़ी और महत्वपूर्ण ट्रेनों पर कम से कम असर पड़े. ब्लॉक 22309 अप हावड़ा-जमालपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने के बाद ही लिया जाएगा, ताकि लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी न हो.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. रेलवे ने इस अस्थायी असुविधा के लिए यात्रियों से खेद भी व्यक्त किया है और कहा है कि यह काम यात्रियों की भविष्य की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.

Also Read: School Closed: बिहार के इन 5 जिलों के स्कूलों में बढ़ीं छुट्टियां, DM ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन