Bihar News: प्रचंड गर्मी के बीच भागलपुर के झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर राख

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु टीओपी के पास अचानक आग लगने की वजह से 8 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. बताया जा रहा है कि, यह आग खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण लगा था. इस घटना में जानमाल की हानि नहीं हुई है लेकिन आर्थिक नुकसान काफी हुआ है.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु टीओपी के पास अचानक झोपड़पट्टी में भीषण आग लग गई. चंद मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि, इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कई परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि, खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगी थी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 8 झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

फायर ब्रिगेड की घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग

घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घंटों कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस घटना में किसी के जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोग

आग लगने से कई परिवार बेघर हो गए हैं. उनके पास ना रहने का ठिकाना बचा है और ना ही घर का कोई सामान. प्रशासन की तरफ से राहत का काम शुरू कर दिया गया है. पीड़ितों को अस्थायी आश्रय और जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे फिलहाल के लिए सुरक्षित रह सकें.

(श्रीति सागर की रिपोर्ट)

Also Read: UP Board 10th Result Scrutiny Date 2025: यूपी बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कब? देखें आवेदन प्रक्रियाhttps://www.prabhatkhabar.com/education/up-board-10th-scrutiny-date-2025-process-and-fee-here-hi-hindi

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन