Bihar Cabinet: 931 एकड़ में बनेगा भागलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जमीन अधिग्रहण के लिए 472 करोड़ मंजूर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Oct 2025 7:04 PM
नीतीश कुमार
Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने भागलपुर के ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 931 एकड़ भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दी है. भूमि अधिग्रहण पर लगभग ₹472 करोड़ खर्च होंगे.
Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट ने भागलपुर जिले में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण की मंजूरी दी है. इस परियोजना के तहत सुल्तानगंज में 931 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकार ने 4727200000 राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी है.

भागलपुर एयरपोर्ट से इन जिलों को होगा फायदा
भागलपुर में एयरपोर्ट बनने से बांका, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और लखीसराय जिलों के लोगों को फायदा होगा. इन जिलों के लोगों को आवागमन करने में सुविधा होगी. साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कैसा होगा स्वरूप
भागलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इसके रनवे की लंबाई 4000 मीटर और चौड़ाई 740 मीटर होगी. यहां बड़े विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में कोई दिक्कत नहीं आएगी. यात्रियों की सुविधा के लिए 1000 मीटर लंबा और 500 मीटर चौड़ा टर्मिनल बनाया जाएगा. यह टर्मिनल आधुनिक तकनीक और आरामदायक सुविधाओं से लैस होगा. इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आधुनिक सेवाएं मिलेंगी.
इसे भी पढ़ें: NDA और महागठबंधन से आगे निकली जन सुराज, पीके 9 अक्टूबर को जारी करेंगे उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










