भागलपुर में तेज धूप के कारण गर्मी व उमस बढ़ी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर में तेज धूप के कारण गर्मी व उमस बढ़ी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
जिले का मौसम सोमवार को उमस व गर्म रहा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रहा. छह किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 17 जुलाई तक भागलपुर जिले में हल्की वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. किसान वर्षा जल का उपयोग कर रोपनी के कार्य में प्राथमिकता दें. धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए रोपाई के 2-3 दिन बाद और एक सप्ताह के अंदर ब्यूटाक्लोर दवा तीन लीटर प्रति हेक्टेयर या प्रीटलाक्लोर दवा 1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर या पेंडिमिथेलीन दवा तीन लीटर दवा प्रति हेक्टेयर का 500-600 लीटर पानी में घोल तैयार करें. इसे एक हेक्टेयर क्षेत्र में छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










