भागलपुर में आधी रात को बीच रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किस पर जताई आशंका?

मृतक की तस्वीर (बाएं)
Bhagalpur News: भागलपुर जिले में एक युवक की बीच रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना को 25 अप्रैल की रात 3 बजे अंजाम दिया गया. जानकारी के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है.
Bhagalpur News: भागलपुर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला जिले के नवगछिया के परवत्ता थाना इलाके के जगतपुर और गरैया गांव के बीच का है. मृतक की पहचान कपड़ा व्यवसायी संतोष जायसवाल के बेटे सौरभ कुमार (22 साल) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, वह पूर्णिया के बिरौली गांव का रहने वाला था.
घटना के बारे में क्या बताया?
घटना के बारे में बताया गया कि सौरभ अपने दो दोस्तों (टीकापट्टी के गौरव उर्फ शुभम और बैरिया के राजा कुमार) के साथ कार से भागलपुर आ रहा था. घटना 25 अप्रैल के दिन तीन बजे रात की है. दोनों दोस्तों ने बताया कि जगतपुर गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन लोगों का रास्ता रोक दिया. कार रुकते ही सौरभ कार से नीचे उतर गया और अपराधियों से उलझ गया, इसी बीच अपराधियों ने गोली चला दी, जो सौरभ के सीने में लग गई.
मृतक के परिजनों ने किस पर जताई आशंका?
इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में दोनों दोस्तों ने मिलकर सौरभ को इलाज के लिए मायागंज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद परिजन भागलपुर पहुंचे थे. घटना में दोस्तों की भूमिका संदेहास्पद है. परिजन भी सौरभ के दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस, मृतक के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान घटना को लेकर क्या कुछ खुलासा होता है, यह देखने वाली बात होगी.
Also Read: कटिहार में महिला पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




