भागलपुर में अगले कुछ दिन मौसम रहेगा मेहरबान, बारिश के आसार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर. जिले में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत और दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रह सकती है. अगले दो दिनों तक 14 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवा चलने की संभावना है.
किसानों के लिए सलाह
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने किसानों को लंबी अवधि वाली धान की किस्मों की नर्सरी तैयार करने की सलाह दी है. उन्होंने बीजोपचार कर प्रमाणित बीज का उपयोग करने और नर्सरी में सड़ी हुई गोबर की खाद डालने की सलाह दी है. नवीनतम जलवायु मॉडल के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अलनीनो की परिस्थितियां विकसित होने की संभावना है, जिससे बिहार में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










