Bhagalpur news भागलपुर-जमालपुर डीएमयू आठ व नौ को रहेगी रद्द

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :07 May 2026 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news भागलपुर-जमालपुर डीएमयू आठ व नौ को रहेगी रद्द

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण शुरू होने जा रहा है.

विज्ञापन

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण शुरू होने जा रहा है. 12 मीटर चौड़े इस आधुनिक पुल पर शुक्रवार रात गर्डर लॉचिंग होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार आठ और नौ मई की रात को गार्डर लॉचिंग का विशेष कार्यक्रम निर्धारित है. रात 9:50 से 2:20 बजे तक करीब साढ़े चार घंटे का ब्लॉक लिया गया है. इस दौरान भागलपुर-जमालपुर डीएमयू ट्रेन रद्द रहेगी, जबकि हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस को रीशेड्यूल किया गया है. मालदा मंडल के गति शक्ति यूनिट के डिप्टी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार ने बुधवार को साइट का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण एजेंसी को सुरक्षा मानकों व गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश दिया. गार्डर लॉचिंग के बाद पुल के डेक स्लैब, सीढ़ी निर्माण और अन्य संरचनात्मक कार्यों में तेजी आयेगी. निर्माण एजेंसी का लक्ष्य है कि श्रावणी मेला से पहले इस एफओबी को हर हाल में तैयार कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके.

22 गार्डर चढ़ाने की योजना

निर्माण एजेंसी के सिविल सुपरवाइजर कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 22 गर्डर चढ़ाने की योजना है. बुधवार को टाई बीम फिक्सिंग का कार्य तेजी से किया गया, जिसमें 48 में से 30 टाई बीम शाम तक लगाये जा चुके थे. देर रात तक सभी टाई बीम फिक्स करने की तैयारी है, ताकि निर्धारित समय पर गार्डर लॉचिंग का काम पूरा हो सके. करीब 12 करोड़ रुपये से बन रहा यह नया एफओबी स्टेशन के मौजूदा दोनों पुलों की तुलना में कहीं अधिक चौड़ा और आधुनिक होगा. 12 मीटर चौड़ाई से प्लेटफॉर्म पर भीड़ प्रबंधन आसान होगा और यात्रियों को पटरी पार करने से राहत मिलेगी.

आठ व नौ मई को इन ट्रेनों का किया गया है पुनर्निर्धारण

-13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस (आठ व नौ मई को शुरू होने वाली) ट्रेन को हावड़ा स्टेशन से तीन घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जायेगा. यह 14:25 बजे प्रस्थान करेगी.

– 3415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस (आठ मई को शुरू होने वाली) ट्रेन को मालदा टाउन स्टेशन से 2 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जायेगा, यह 22:20 बजे रवाना होगी.- 15743 बालुरघाट-बठिंडा एक्सप्रेस (आठ मई को शुरू होने वाली) ट्रेन को बालुरघाट स्टेशन से दो घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जायेगा. यह 19:00 बजे प्रस्थान करेगी.

-15733 बालुरघाट-बठिंडा एक्सप्रेस (नौ मई को चलने वाली) बालुरघाट स्टेशन पर दो घंटे के लिए रीशेड्यूल किया जायेगा व यह 19:00 बजे रवाना होगी.- अप 53441 देवघर-जमालपुर पैसेंजर व डाउन 13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी ब्लॉक से पहले चलने वाली आखिरी ट्रेन होगी.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन