Bhagalpur News. नवगछिया क्षेत्र में सुधा डेयरी का दूध व उत्पादों की आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. नवगछिया क्षेत्र में सुधा डेयरी का दूध व उत्पादों की आपूर्ति ठप

नवगछिया में सुधा दूध की आपूर्ति ठप.

विज्ञापन

– नवगछिया इलाके में रोजाना 12 सौ लीटर दूध व तीन सौ किलो से अधिक दूध से बने सामानों की होती थी आपूर्तिललित किशोर मिश्र विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने का सुधा डेयरी भागलपुर भी प्रभावित हुआ है. भागलपुर सुधा डेयरी से नवगछिया व उसके आसपास क्षेत्र में दूध व दूध से बने सामानों की आपूर्ति पांच मई से पूरी तरह बंद हो गयी है. हर दिन लगभग 12 सौ लीटर व दूध से बने सामान की ढाई सौ से तीन सौ किलो की आपूर्ति होती थी.

– सिर्फ नवगछिया कारा को हर दिन 80 से 85 लीटर दूध व 60 से 70 किलो पनीर की होती थी आपूर्ति

सुधा डेयरी भागलपुर से हर दिन सिर्फ नवगछिया कारा को 80 से 85 लीटर दूध की आपूर्ति की जाती थी. इसके साथ ही 60 से 70 किलो पनीर व 80 किलो दही की आपूर्ति रोजाना की जाती थी. नवगछिया, नारायणपुर, रंगरा व जान्हवी चौक एरिया में हर दिन लगभग 12 सौ लीटर दूध व दूध से बने सामान पनीर, दही, लस्सी सहित अन्य सामान की आपूर्ति की जाती थी. परिचालन बंद होने से नवगछिया के किसानों का दूध पूर्णिया डेयरी भेजा जा रहा रहा है.

– कोट

विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने से नवगछिया क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गयी है. नवगछिया के पशुपालकों का दूध पुर्णिया डेयरी भेजा जा रहा है.आपूर्ति पांच मई से पूरी तक बंद हो गयी है.केके झा, मॉकेटिंग मैनेजर, सुधा डेयरी, भागलपुर.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन