भागलपुर मंडी अपडेट : सोने-चांदी की कीमत में वृद्धि, दाल और अनाज के दाम स्थिर
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur Market Update: सर्राफा बाजार में सोना 1.46 लाख और चांदी 2.37 लाख रुपये के पार, वहीं दलहन और खाद्य तेलों के दामों में स्थिरता देखी गयी.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Bhagalpur Market Update: भागलपुर समेत आसपास के बाजारों में खाद्य वस्तुओं की कीमतें फिलहाल काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. पिछले कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं दलहन और तेलहन बाजार में भी तेजी का असर दिखाई दे रहा है.
सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर
स्थानीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग में बदलाव का सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ रहा है.
Bhagalpur Market Update: दलहन बाजार में अरहर और मूंग में उतार-चढ़ाव
दलहन बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, जबकि अरहर और मूंग दाल के भाव में विविधता देखी जा रही है. चना और मसूर दाल 72 रुपये प्रति किलोग्राम, अरहर दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम और मूंग दाल 98 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है. कलाई दाल की कीमत 105 से 115 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है, जबकि आटा 35 रुपये प्रति किलोग्राम उपलब्ध है.
कतरनी चावल और चूड़ा की बनी हुई है मांग
अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के अनुसार 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है. वहीं स्वर्णा चावल 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा के शौकीनों के लिए इसकी कीमत 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है.
तेलहन बाजार में बढ़ी कीमतें
खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का दौर जारी है. 15 लीटर वाले मंगल तेल के डिब्बे की कीमत 2400 रुपये से बढ़कर 2475 रुपये तक पहुंच गई है. वहीं 13 लीटर रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये के बीच बनी हुई है.
व्यापारियों ने जतायी आगे और बढ़ोतरी की आशंका
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-विवाह के सीजन और बाजार में मांग बढ़ने के कारण कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है. मांग में तेजी आने पर कुछ विशेष उत्पादों की कीमतें और अधिक बढ़ सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










