नियंत्रण कक्ष में तैनात रहेंगे हेल्थ मैनेजर व चिकित्सक

नियंत्रण कक्ष में तैनात रहेंगे हेल्थ मैनेजर व चिकित्सक
– मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जायेंगे वरीय संवाददाता, भागलपुर लोकसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिले में मतदान 26 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा. इसके लिए प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित है. 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के अनुसार मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता हो सकती है. इसके लिए नियंत्रण कक्ष में चिकित्सकों एवं हेल्थ मैनेजर को दवाई, उपकरण, एंबुलेंस के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया. इसके लिए प्रखंड नियंत्रण कक्ष में ब्लॉक हेल्थ मैनेजर व दो चिकित्सक, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में हेल्थ मैनेजर व दो चिकित्सक और जिला नियंत्रण कक्ष में जिला हॉस्पिटल मैनेजर एवं दो चिकित्सक तैनात रहेंगे. इनकी ड्यूटी 25 अप्रैल दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक रहेगी. वहीं 26 अप्रैल को सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक ड्यूटी रहेगी. वहीं आपात स्थिति में विभिन्न जगहों पर पहुंचकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायेंगे. डीएम ने सिविल सर्जन, अनुमंडल अस्पताल नवगछिया व कहलगांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कंट्रोल रूम में करें. सभी अनुमंडल पदाधिकारी आदेश का अनुपालन करायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




