ePaper

Bhagalpur: पीरपैंती की आंगनबाड़ी सेविका के खिलाफ कार्रवाई, निर्वाचन कार्य में लापरवाही का लगा आरोप

Updated at : 10 Jul 2025 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Anganbadi (File Photo)

पीरपैंती की आंगनबाड़ी सेविका के खिलाफ कार्रवाई

Bhagalpur: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने पीरपैंती की आंगनबाड़ी सेविका अंजनी कुमारी को चयनमुक्त कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कहलगांव सीडीपीओ ने अंजनी कुमारी जो कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-273 की सेविका है, उनके खिलाफ एक रिपोर्ट सौंपी थी. जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने पीरपैंती की आंगनबाड़ी सेविका अंजनी कुमारी को चयनमुक्त कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कहलगांव सीडीपीओ ने अंजनी कुमारी जो कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-273 की सेविका है, उनके खिलाफ एक रिपोर्ट सौंपी थी. जिसमें लिखा था कि अंजनी कुमारी पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय बुद्धचक मध्य भाग बूथ पर प्रतिनियुक्त की गई थीं.

तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त

क्षेत्र निरीक्षण के बाद सीडीपीओ ने जानकारी दी कि संबंधित सेविका अपने कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित हैं. अभी तक उन्होंने पुनरीक्षण से संबंधित कार्य प्रारंभ नहीं किया. इसके बाद कहलगांव सीओ और डीसीएलआर द्वारा निर्देशित किए जाने पर उन्होंने वरीय पदाधिकारी के समक्ष विरोध किया. इसके बाद ठोस कदम उठाते हुए उन्हें सीडीपीओ की रिपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त कर दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नारायणपुर सीडीपीओ से स्पष्टीकरण की मांग

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर, समेकित बाल विकास परियोजनाओं के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने नारायणपुर सीडीपीओ से स्पष्टीकरण की मांग की है. नारायणपुर बीडीओ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूचित किया कि नारायणपुर प्रखंड में मतदाता सूची के गहन विशेष पुनरीक्षण कार्य में मतदान केंद्र पदाधिकारी व सेविकाओं की तरफ से रूचि नहीं ली जा रही है. जिस कारण संबंधित कार्यों का निष्पादन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है. सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका क्षेत्र का भ्रमण व कार्य का मूल्यांकन नहीं कर रही हैं. इसी  कारण सीडीपीओ को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बांका कांवरिया मार्ग में 24 घंटे इलाज की सुविधा, बनाए गए 16 अस्थायी चिकित्सा केंद्र

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन