bhagalpur news. दुर्गापूजा में आस्था के माहौल में डूबा बरारी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. दुर्गापूजा में आस्था के माहौल में डूबा बरारी

दुर्गापूजा को लेकर बरारी आस्था के माहौल में डूबा है. पूजा, भजन, कीर्तन हर तरफ हो जारी है

विज्ञापन

ललित किशोर मिश्र, भागलपुर

दुर्गापूजा को लेकर बरारी आस्था के माहौल में डूबा है. पूजा, भजन, कीर्तन हर तरफ हो जारी है. यहां रेलवे दुर्गास्थान, बड़गाछ चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अलावा रिफ्यूजी कॉलोनी में धूमधाम से पूजा हो रही है. साथ ही मेले की भी तैयारी चल रही है. मोहल्ले के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि पूजा के दौरान चार-पांच दिनों तक रेलवे दुर्गा मंदिर और बाद में बड़गाछ चौक पर नाटक का आयोजन जरूर हुआ करता था. इससे पहले एक महीने तक रिहर्सल कर सारे कलाकार तैयारी पूरी किया करते थे. अब भी किसी-किसी वर्ष नाटक होता है, लेकिन अब प्राय: भजन-कीर्तन पर फोकस रहता है.

1944 से होती आ रही है रेलवे दुर्गा स्थान में मां की पूजा

देश काे आजादी वर्ष 1947 में मिली थी. लेकिन आजादी के पहले से ही बरारी रेलवे दुर्गा स्थान में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती रही है. पहले छोटे मंदिर में पूजा-अर्चना होती थी, लेकिन आज यहां एक विशाल मंदिर है. बड़े नेम के साथ मां की पूजा-अर्चना होती है. दुर्गा स्थान पूजा समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम व्यवस्था संभाल रही है. मंदिर में पंडित आशीष झा पूजा करा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले उनके पिता प्रफुल्ल झा पूजा कराते थे. उनके नहीं रहने से मुझे यह दायित्व मिला है. अध्यक्ष नवीन सिंह कहते हैं कि मां भगवती की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. पूरी कमेटी पूजा की व्यवस्था में लगी है.

40 वर्षों से सार्वजनिक दुर्गा स्थान में होती है पूजा बरारी बड़गाछ सार्वजनिक दुर्गा स्थान में 40 वर्षों से मां की पूजा होती आ रही है. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप लाल यादव निराला की अध्यक्षता में सदस्य व्यवस्था संभाल रहे हैं. एक माह पहले से ही पूजा की तैयारी की जा रही है. हर दिन सुबह समिति की बैठक होती है, जिसमें पूजा के बारे चर्चा होती है. मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे यहां दिनभर उत्साहित दिखते हैं और मंदिर से संबंधित काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं. पंडित केशव झा द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा की जा रही है. अध्यक्ष प्रदीप यादव निराला कहते हैं कि हर साल मां की पूजा-अर्चना समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा निष्ठापूर्वक की जाती है. निहारते रह जा रहे लोग वैष्णवी दरबार में बनी भगवान श्रीराम की प्रतिमा

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी परिसर में श्रीश्री 108 मां वैष्णवी दरबार में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना पंडित किशोर झा करा रहे हैं. यहां जो आकर्षण का केंद्र है, वह वैष्णवी दरबार पर बनायी जा रही भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा है. अभी पूरी तरह बनी नहीं है, पर जो देखते हैं वह निहारते रह जाते हैं. पंडाल के बाहर अयोध्या के रामलला का निर्माण मूर्तिकार अनिल कुमार कर रहे हैं. दूर से ही देखने पर लग रहा है जैसे रामलला पधार गये हैं. पूजा समिति के सदस्य अरविंद कुमार बताते हैं कि पूजा की तैयारी तेज हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन