Bihar: स्कॉर्पियो में लड़की को जबरन लेकर जा रहा था युवक, महिला दारोगा की लापता बेटी से जुड़ा मामला निकला

Updated at : 20 Mar 2025 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur police

सांकेतिक फोटो

Bihar News: भागलपुर में एक काले रंग की स्कॉर्पियो को लेकर हर थाने को अलर्ट किया गया. इस कार में एक युवती को जबरन लेकर भागने की शिकायत पुलिस को मिली थी.

विज्ञापन

बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत तिलकामांझी थाना क्षेत्र के शीतला स्थान रोड में सड़क पर जा रही एक युवती को काले रंग के स्कॉर्पियो में जबरन बैठाने और उसे लेकर भाग जाने की चर्चा ने तूल पकड़ लिया. पुलिस भी पूरी एक्टिव हो गयी. बांका पुलिस जिला में तैनात एक महिला दारोगा की बेटी से जुड़ा यह पूरा मामला निकला.

पुलिस ने सभी थानों को काले रंग की स्कॉर्पियो को लेकर अलर्ट किया

इस बात की जानकारी तिलकामांझी पुलिस को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही तिलकामांझी पुलिस ने दलबल के साथ मौके पर पहुंची. इधर, पुलिस ने पहले वायरलेस कर भागलपुर पुलिस जिला के सभी थानों को काले रंग की स्कॉर्पियो को लेकर अलर्ट भी कर दिया था. पर जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला. देर रात लड़की सही सलामत बांका में रहने वाले अपने परिजनों के पास पहुंच गयी थी.

ALSO READ: जमीन के बदले नौकरी: लालू यादव से ईडी ने पूछे ये अहम सवाल, चार घंटे तक पटना दफ्तर में चली पूछताछ…

महिला दारोगा की लापता बेटी निकली

बताया जा रहा है कि बांका पुलिस जिला में पदस्थापित एक महिला दारोगा की पुत्री बरारी क्षेत्र से विगत दो दिनों से लापता हो गयी थी. इस संंबंध में महिला दारोगा की ओर से बरारी थाना में सनहा दर्ज कराया गया था. उक्त मामले में एक तरफ जहां पुलिस अपने स्तर से खोजबीन कर रही थी, वहीं परिजन भी लड़की का पता लगाने में जुटे हुए थे.

मौसेरे भाई ने गाड़ी में बैठाया तो शोर मचाने लगी

बुधवार की शाम को लापता लड़की का मौसेरा भाई तिलकामांझी शीतला स्थान रोड से गुजर रहा था. तभी उसने मौसेरी बहन को सड़क पर जाते हुए देखा. जिसे उसने जबरन बैठा लिया. लड़की द्वारा नहीं जाने की बात लेकर शोर भी मचाया गया. पर तब तक परिजन उसे कार में बैठा कर अपने साथ लेकर चला गया.

लड़की को उसकी मां के पास पहुंचाया

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तिलकामांझी पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की. जिसमें कार का नंबर पता चला. पुलिस ने जब कार मालिक से संपर्क किया तो पाया कि लड़की को बांका में रहने वाली उसकी मां के पास पहुंचा दिया गया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन