bhagalpur news. उद्घाटन मुकाबले में बांका ने जमुई को हराया

Updated at : 03 Mar 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. उद्घाटन मुकाबले में बांका ने जमुई को हराया

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में अंगिका जोन के तहत सीनियर वर्ग हेमन ट्रॉफी प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई.

विज्ञापन

भागलपुर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में अंगिका जोन के तहत सीनियर वर्ग हेमन ट्रॉफी प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई. उद्घाटन मुकाबला बांका व जमुई टीम के बीच खेला गया. जिसमें बांका ने जमुई टीम को छह विकेट से पराजित किया.

जमुई टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 50 ओवर के खेल में 32.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में जमुई में सचिन कुमार भारद्वाज ने 21 रन, प्रिंस कुमार ने 19 रन व कुमार दिनकर ने 19 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में बांका की तरफ से हिमांशु व नवनीत ने तीन-तीन विकेट व राशिद ने दो विकेट चटकाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका टीम ने 18.5 ओवर में अपने चार विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. बल्लेबाजी में पुनीत यादव ने 43, विनीत चौधरी ने 21 व विराज ने 16 रनों का योगदान दिया. जमुई की ओर से गेंदबाजी में बादल, शिव व मयंक ने एक-एक विकेट झटके. मैच में अंपायरिंग बीसीए पैनल के एमडी शाहिद अख्तर व अमरेंद्र पांडे ने किया. स्कोरिंग में अंकित अमृत राज व शिवम कुमार थे.

इससे पहले बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, जिला संघ के सचिव प्रो मनोज कुमार, बांका सचिव केपी चौहान, बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अर्जुन कुमार, सुभाष कुमार, कोच मोहम्मद रहमतुल्लाह, सचिव प्रो मनोज कुमार, डॉ जयशंकर ठाकुर, हेड कोच आलोक कुमार, मेहताब मेहंदी आदि मौजूद थे. वहीं, सोमवार को जमुई व लखीसराय टीम के बीच मैच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन