ePaper

बिहपुर में एनएच 31 पर बैंक मैनेजर की गोली मार हत्या

Updated at : 07 Sep 2020 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
बिहपुर में एनएच 31 पर बैंक मैनेजर की गोली मार हत्या

नवगछिया/बिहपुर : झंडापुर ओपी क्षेत्र के दयालपुर व बगरी रेलवे ओवरब्रिज के बीच एनएच-31 पर शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बैंक मैनेजर अजंत कुमार चौधरी उर्फ केनेडी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

नवगछिया/बिहपुर : झंडापुर ओपी क्षेत्र के दयालपुर व बगरी रेलवे ओवरब्रिज के बीच एनएच-31 पर शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बैंक मैनेजर अजंत कुमार चौधरी उर्फ केनेडी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी.

वह बेगूसराय से भागलपुर अपनी बाइक से आ रहे थे. घटना की जानकारी एनएच से गुजर रहे एक ट्रक के चालक ने आगे एनएच पर ही झंडापुर ओपी के गश्ती दल को दी. इसके बाद ओपी प्रभारी शिव प्रसाद रमानी व एसआइ दिनेश कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. मृतक के पास मिले कागजातों से उसकी पहचान हुई.

इसके बाद ओपी पुलिस ने वरीय पदाधिकारी व मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी. इधर पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन के बाद शव को कब्जे में लिया. उनकी पीठ की बायीं ओर एक गोली लगी है. घटनास्थल पर बाइक, हेलमेट व एक काले रंग का बैग पड़ा मिला. पूर्व की रंजिश या लूटपाट के इरादे से हत्या की गयी है, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है.

रविवार की सुबह मृतक की पत्नी डेजी देवी, पुत्री स्वीटी व पुत्र राहुल के अलावा बिहपुर थाना क्षेत्र के ही भ्रमरपुर गांव स्थित ननिहाल से मामा अखिलेश झा व मुकेश झा पहुंचे. इधर नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की.

पुलिस ने हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा. मृतक की पत्नी डेजी देवी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन