Bhagalpur Cricket News: ट्रॉफी पर बेगूसराय की बलिया टीम ने किया कब्जा
Updated at : 11 Apr 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय की बलिया टीम ने किया क्रिकेट कप पर कब्जा
विज्ञापन
= फास्ट एंड फ्यूरियस बाइक चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट
सुलतानगंज.
मुरारका कॉलेज के मैदान पर एनसीसी शाहाबाद द्वारा आयोजित फास्ट एंड फ्यूरियस बाइक चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय की बलिया टीम ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. गुरुवार को हेलो फ्रेंड्स मुंगेर को दो विकेट से हरा कर शांतिनिकेतन बलिया, बेगूसराय की टीम ने फाइनल मैच जीता. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट पर 204 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगूसराय ने 15.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 210 रन बनाकर दो विकेट से फाइनल जीत लिया. विजेता टीम के रासबिहारी को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज घोषित करते हुए, दो हजार नकद, हेंडवाच व कूलर मशीन दिया गया. टूर्नामेंट का बेस्ट गेंदबाज उत्तम झा एवं बेस्ट बल्लेबाज सोनू बंगाली बने. उपविजेता टीम के कप्तान राहुल को 31 हजार नगद एवं रनर टॉफी दिया गया. विजेता टीम के कप्तान सुमंत को बाइक दिया गया. जिसकी चाबी सुमंत को आयोजक की ओर से दिया गया. मौके पर रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल,जवाहर लाल मंडल, पुरुषोत्तम कुमार, पूर्व पार्षद मनोज कुमार यादव, अरविंद यादव, नरेंद्र प्रताप भारती सहित आयोजन समिति सदस्य व खेलप्रेमी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




